ETV Bharat / state

'सुक्खू सरकार ने 40 माह में दिए जनता को 40 जख्म, हिमाचल आइए, लेकिन एंट्री पर दीजिए भारी भरकम टैक्स'

BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि, हिमाचल की वर्तमान सुक्खू सरकार ने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम शुरू कर दिया है.

Rajeev Bindal Slams on Sukhu Govt
राजीव बिंदल का सुक्खू सरकार पर आरोप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 2:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धर्मशाला: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में घटित ताजा घटनाक्रम को लेकर प्रदेश कांगे्रस सरकार पर तीखा हमला बोला है. शनिवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता में राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को 40 माह में 40 दंश झेलने पड़े हैं. वन अधिकारिओं पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हमले हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में वन, खनन, ट्रांसफर और चिटटा माफिया सक्रिय है.

'सुक्खू सरकार ने 40 माह में दिए 40 जख्म'

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने तंज कसते हुए कहा कि, प्रदेश की वर्तमान सुक्खू सरकार ने पिछले 40 महीने में जनता को 40 जख्म दिए हैं. व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता में आई, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शिक्षा विभाग का पतन किया गया है. प्रदेश में पहले करीब 1500 स्कूलों को बंद कर दिया गया. फिर राशलाइजेशन के नाम पर 500 स्कूल बंद किए गए. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शिक्षा का बेड़ा गर्क करके रख दिया है.

BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल (ETV Bharat)

1500 से अधिक स्कूलों को बंद किया गया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि, "व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सुक्खू सरकार ने जिस तरह शिक्षा विभाग का पतन किया है. वो हिमाचल प्रदेश के जनमानस के समझ से परे हैं. कभी स्कूलों को बंद किया. लगभग 1500 से अधिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है. कभी सरकार ने कहा कि हम बंद नहीं करेंगे, हम रेशनलाइजेशन करेंगे. अब नया शब्द मर्ज निकाल कर स्कूलों को बॉयज और गर्ल्स स्कूल को मर्ज करके स्कूल बंद कर रहे हैं. अब स्कूल मर्ज किये जा रहे हैं, स्कूलों के मर्ज करना, उर्दू का शब्द मर्ज बन गया है. आलम ये है कि कौन सा स्कूल कब बंद हो जाए, कोई भरोसा नहीं. स्कूलों को बंद करने, मर्ज करने से बच्चों की पढ़ाई के हो रहे नुकसान की भरपाई कौन करेगा, इसका जवाब सरकार के पास भी नहीं है."

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, आनन फानन में सीबीएसई स्कूल कर दिया. 3000 से अधिक अध्यापक चाहिए, लेकिन शिक्षक भर्ती नहीं कर रहे हैं. अब छात्रों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी. शिक्षा मंत्री ने भी माना है कि बहुत सारी चीजें ऐसी हो रही हैं, जो नहीं होनी चाहिए थी. शिक्षा मंत्री ने माना है कि एक प्रमोशन को करने के लिए दर्जनों प्रमोशन नियम के खिलाफ की गई हैं.

सत्ता संभालते ही जनता पर टैक्स की मार

राजीव बिंदल ने कहा कि, कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही जनता पर टैक्स की मार शुरू कर दी थी, अब प्रदेश में एंट्री टैक्स के नाम पर टैक्स को मल्टीपल कर दिया गया है, यानी हिमाचल आइए, लेकिन पहले भारी भरकम टैक्स दीजिए. उन्होंने कहा कि, जिस तरह से प्रदेश में एंट्री टैक्स लगाया जा रहा है, यदि पंजाब व हरियाणा ने टैक्स लगाया तो हिमाचल की जनता भारी नुकसान झेलना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि खुद में उलझी सरकार ने अपने गलत निर्णयों से जनता को भी उलझा रखा है.

ये भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर बना आफत: 'मंत्री जी मैं दीप जला कर रह लूंगा, ₹12 हजार बिल नहीं दूंगा, अपना पोल-मीटर ले जाओ'

ये भी पढ़ें: दिल्ली और हरियाणा पुलिस का आदमी आकर किसी को भी उठा ले, हिमाचल में ऐसा नहीं चलेगा: CM सुक्खू