ETV Bharat / state

नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में हिमाचल बनी चैंपियन, जीते इतने पदक

नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ओवरऑल चैंपियन रही. दूसरे स्थान पर सेना की टीम रही.

ओवरऑल चैंपियन बनी हिमाचल
ओवरऑल चैंपियन बनी हिमाचल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 17, 2026 at 12:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: उत्तराखंड के औली में आयोजित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने छह स्वर्ण, पांच रजत और कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की है. अल्पाइन स्कीइंग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल की खिलाड़ी आंचल ठाकुर को 'बेस्ट स्क्रीयर' चुना गया.

वहीं, जॉइंट सलालम और सलालम में तनुजा ठाकुर ने एक रजत, एक कांस्य, संध्या ठाकुर ने एक रजत, प्रोमिला ठाकुर ने सलालम में कांस्य पदक, स्नो बोर्ड में प्रीति ठाकुर ने एक स्वर्ण और एक रजत, प्रकृति ठाकुर ने एक स्वर्ण, एक रजत और दीपिका ठाकुर ने दो कांस्य पदक जीते. स्की पर्वतारोहण में भी हिमाचल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर पांच पदक जीते. स्कीमो एसोसिएशन इंडिया की खिलाड़ी साक्षी ने स्वर्ण, शिवानिका ने रजत और नताशा ने कांस्य पदक जीता. चैंपियनशिप और विंटर कार्निवाल का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ. इसके अलावा पदक तालिका में दूसरे स्थान पर सेना की टीम रही, जिसने तीन स्वर्ण, पांच रजत, चार कांस्य पदक जीते.

तीसरे स्थान पर रही जम्मू-कश्मीर की टीम

जम्मू-कश्मीर की टीम दो स्वर्ण पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही. मेजबान उत्तराखंड की झोली में एक स्वर्ण, दो कांस्य पदक आए, जबकि महाराष्ट्र की टीम को एक रजत पर संतोष करना पड़ा. स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 51 हजार, 41 हजार और 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया. चैंपियनशिप में उत्तराखंड-ए, उत्तराखंड-बी, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, सीआरपीएफ, आइटीबीपी व सेना समेत 17 टीमों ने भाग लिया.

हिमाचल टीम प्रभारी गुरदयाल ठाकुर ने बताया कि 'प्रदेश के खिलाड़ियों ने पहले दिन से बढ़ती बनाई, जो अंत तक जारी रखी. हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर और स्कीमो एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण सूद पिंटू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.'

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार ने की थी बिना सोचे समझे कर्ज लेने की शुरुआत: जयराम ठाकुर