हिमाचल बजट सत्र सोमवार से, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरुआत, क्या बढ़ेगा सत्र?
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, नियम 102 के तहत सरकार की तरफ से RDG पर एक नोटिस आ चुका है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : February 15, 2026 at 6:15 PM IST
|Updated : February 15, 2026 at 6:48 PM IST
शिमला: हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का 11वां बजट सत्र सोमवार, 16 फरवरी राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. यह सत्र फिलहाल तीन दिन के लिए निर्धारित किया गया है. हालांकि, सदन में कार्यसूची (बिजनेस) आने की स्थिति में इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है. सोमवार को सत्र के पहले दिन राज्यपाल विधानसभा को संबोधित करेंगे और सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे. इसके बाद शोकोद्गार होगा और फिर बिजनेस लिया जाएगा.
सोमवार से हिमाचल विधानसभा बजट सत्र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि, "जिस दिन से सेशन नोटिफाई हुआ है. हमारे पास नियम 37 के तहत ओरल और लिखित कुल 125 नोटिस प्रश्नों के माध्यम से मिल चुके हैं, जिसमें 111 के करीब ओरल और 14 लिखित प्रश्न प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा रूल 62 के तहत एक नोटिस आया है. इसके साथ ही रूल 101 के अंतर्गत भी सरकार का नोटिस भी प्राप्त हुआ है. यह बिजनेस अभी तक विधानसभा सचिवालय के पास पहुंच चुका है."
सोमवार को ऑल पार्टी मीटिंग भी होगी
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि, ज्यादातर बिजनेस इसमें सरकार का होता है. इसमें चाहे राज्यपाल का अभिभाषण हो, बजट के रूप में चर्चा हो या फिर कट मोशन हो यह ज्यादातर बिजनेस बजट सत्र के अंदर सरकार से संबंधित होता है. उन्होंने कहा कि, इसमें हमारा नियम 31 है, जो प्रेजिडेंस देता है कि जब भी कोई सरकार का बिजनेस आएगा तो वह पहले लगेगा. बाकी के बिजनेस बाद में फॉलो होंगे. उन्होंने कहा कि, अब तक हमारे पास यही आया है. कोई हमने सोमवार को जो पार्टी मीटिंग भी रखी है उसमें नेता प्रतिपक्ष संसदीय कार्य मंत्री, चीफ व्हिप डिप्टी चीफ व्हिप को 12 बजे मीटिंग में बुलाया है.
102 के तहत सरकार की तरफ से RDG पर नोटिस
वहीं, एक सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि, नियम 102 के तहत सरकार की तरफ से RDG पर एक नोटिस आ चुका है. निश्चित तौर पर उस पर भी चर्चा होगी. एक अन्य सवाल के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अभी 3 दिन का सेशन होने जा रहा है. इसके बाद जैसे बिजनेस ज्यादा आता है, यह बढ़ भी सकता है. उन्होंने कहा कि, जिन इमिटेशन में बजट पेश होगा उसे पर चर्चा भी होगी और उसे पास भी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 'RDG के मुद्दे पर हिमाचल की कलयुगी बीजेपी बोल रही झूठ', CM सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें: RDG को लेकर आर्थिक संकट के भंवर में सरकार! सोशल मीडिया पर CM सुक्खू को नसीहतों की भरमार

