ETV Bharat / state

सीएम सुक्खू के नौकरशाही के पद कम करने के इरादे के बीच, अगले साल रिटायर हो जाएंगे आठ आईएएस

अगले साल आठ आईएएस अफसर रिटायर हो जाएंगे. इसके साथ ही पांच हेड ऑफ डिपार्टमेंट भी रिटायर होंगे.

8 आईएएस अगले साल होंगे रिटायर
8 आईएएस अगले साल होंगे रिटायर (CONCEPT IMAGE)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 22, 2026 at 5:37 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऑल इंडिया सर्विसेज के अफसरों की संख्या कम करने वाले चर्चित बयान के बीच राज्य में अगले साल आठ आईएएस अफसर रिटायर हो जाएंगे. इनमें हिमाचल के चंबा से संबंध रखने वाले चर्चित आईएएस व इस समय अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी ओंकार चंद शर्मा का नाम पहले नंबर पर है.

ओंकार चंद शर्मा के अलावा जो अन्य आईएएस अफसर रिटायर हो रहे हैं, उनमें आईएएस सीपी वर्मा, पंकज राय, हरबंस सिंह ब्रसकोन, दिलीप कुमार नेगी, पंकज ललित, सतीश कुमार शर्मा व आशीष कुमार कोहली का नाम है. इसके अलावा अगले साल पांच हेड ऑफ दि डिपार्टमेंट्स भी रिटायर हो रहे हैं. उनमें रविंद्र सिंह जसरोटिया, सतीश कुमार शर्मा, अनिल मेहता, मदन शील शर्मा व नरेंद्र पाल चौहान का नाम शामिल है.

इस आशय की सूचना राज्य के मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की तरफ से जारी कर दी गई है. जारी की गई अधिसूचना के अनुसार वर्ष 1994 कैडर के आईएएस अधिकारी ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी 2027 को रिटायर होंगे. इसके अलावा वर्ष 2010 बैच के आईएएस सीपी वर्मा 30 सितंबर 2027 को रिटायर हो जाएंगे. वर्ष 2014 हिमाचल कैडर के आईएएस पंकज राय भी इसी दिन रिटायर होंगे. वर्ष 2015 बैच के आईएएस हरबंस सिंह ब्रस्कोन 31 अक्टूबर 2027 को सेवानिवृत होंगे. दिलीप कुमार नेगी जो 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वे 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत होंगे. इसी बैच के आईएएस अधिकारी पंकज ललित 31 जनवरी 2027 को सेवा से विराम लेंगे. वर्ष 2019 बैच के आईएएस सतीश कुमार शर्मा की रिटायरमेंट डेट 31 अगस्त 2027 है और इसी बैच के आईएएस अधिकारी आशीष कुमार कोहली 31 अक्टूबर 2027 को रिटायर होंगे.

इसके अलावा हेड ऑफ दि डिपार्टमेंट के तौर पर कृषि निदेशक रविंद्र जसरोटिया 28 फरवरी 2027 को, निदेशक बागवानी सतीश शर्मा भी 28 फरवरी को ही रिटायर होंगे. जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर अनिल मेहता की सेवानिवृत्ति भी 28 फरवरी ही है. सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक मदन शील शर्मा रिटायर ब्रिगेडियर 31 मार्च 2027 को कार्यकाल पूरा करेंगे.

इसके अलावा मंडी जोन के चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग नरेंद्र पाल सिंह चौहान 31 मई 2027 को रिटायर होंगे. उल्लेखनीय है कि सीएम सुक्खू हिमाचल में आईएएस अफसरों सहित आईपीएस व आईएफएस अधिकारियों की कैडर स्ट्रेंथ को कम करना चाहते हैं. सीएम का हालिया बयान है कि प्रदेश को अफसरों की इतनी फौज की जरूरत नहीं है. इसी बयान के बीच अगले साल आईएएस कैडर के आठ अफसर रिटायर होंगे. राज्य में अगले साल आठ आईएएस अफसर रिटायर हो जाएंगे. इनमें हिमाचल के चंबा से संबंध रखने वाले चर्चित आईएएस व इस समय अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी ओंकार चंद शर्मा का नाम पहले नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में एक लाख से अधिक सरकारी पद खाली, शिक्षा विभाग और PWD में कर्मचारियों की भारी कमी