ETV Bharat / state

3 दिन पर्यटन नगरी में झूमेंगे उद्योग क्षेत्र के दिग्गज, शिमला में हिम MSME फेस्ट 2026 का होगा आयोजन

हिमाचल में लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हिम MSME फेस्ट 2026 का हो रहा आयोजन.

Him MSME Fest 2026 in Shimla
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (File Photo)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 23, 2025 at 7:50 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पर्यटन नगरी शिमला में नए साल की शुरुआत के साथ ही उद्यमियों के स्वागत के लिए भी तैयार हो रही है. राजधानी शिमला में 3 जनवरी से राज्य सरकार का उद्योग विभाग हिम MSME फेस्ट 2026 का आयोजन करने जा रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश भर के एंटरप्रेन्योर और स्थापित उद्यमियों को नया मंच मिलेगा. इस कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार का लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों यानी MSME सेक्टर को बढ़ावा देने का उद्देश्य है.

3 से 5 जनवरी 2026 तक हिम MSME फेस्ट 2026 का आयोजन

अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया भर में मशहूर शिमला में 3 से 5 जनवरी तक MSME सेक्टर से जुड़े उद्यमियों का कुंभ लगने वाला है. राज्य सरकार की ओर से इसको लेकर तैयारियां की जा रही है. हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी शिमला में हिम MSME फेस्ट 2026 का आयोजन किया जा रहा है. 3 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इसकी शुरुआत करेंगे. हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर डी नजीम ने इस कार्यक्रम को राज्य के MSME सेक्टर के लिए मिल का पत्थर बताया.

"हिमाचल प्रदेश के MSME सेक्टर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे जोड़ने की दिशा में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा. तीन दिनों तक शिमला में कारोबार, नवाचार और संभावनाओं की गूंज सुनाई देगी. इस आयोजन से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की विकास यात्रा को भी नई गति मिलेगी." - आर डी नजीम, अतिरिक्त मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शनी, उद्योग क्षेत्र के विमर्श के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दिखेगी झलक

शिमला में आयोजित की जा रहे हैं इस हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 में तीन दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य रूप से इस दौरान राजधानी में हजारों छोटे कारोबारियों के लिए प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी. इस दौरान हजारों कारीगरों, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप युवाओं अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. इस फेस्ट के जरिए से हिमाचल में निर्मित उत्पादों को देश और विदेश के बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्थान देने का अभी प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ विमर्श का अवसर प्राप्त होगा. इसके अलावा इस दौरान हिम MSME फेस्ट 2026 के तहत शिमला में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: 'पहाड़ों की रानी' शिमला में 'जश्न-ए-विंटर', क्रिसमस और नए साल के लिए सजकर तैयार हिमाचल