ETV Bharat / state

महंगाई से जनता की जेब ढीली और थैला खाली, फल सब्जियों के दामों में उछाल

बारिश के मौसम में फल और सब्जियों की आवक कम होने से दामों में उछाल आया है. महंगाई बढ़ गई है. रितेश तंबोली की रिपोर्ट

HIKE OF FRUITS VEGETABLES PRICES
फल सब्जियों के दाम में उछाल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 25, 2026 at 7:22 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : सावन और बारिश के बीच बात अगर सब्जी और फलों की करें तो आवक कमजोर हो गई है. जिसकी वजह से फल सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है. सब्जियों में सबसे ज्यादा महंगा दाम प्याज का है. कुछ दिनों पहले तक प्याज प्रति किलोग्राम 30 रुपए थे, जो आज बढ़कर 60 से 65 रुपए पर पहुंच गया है. वर्तमान में प्याज की आवक कमजोर होने के साथ ही दक्षिण भारत में त्यौहार की वजह से प्याज की डिमांड बढ़ गई है. इसके साथ ही लहसुन और खेखसी जैसी सब्जियों के दाम में भी इजाफा हुआ है.

फलों की कीमतें भी बढ़ी

फलों की बात करें तो बारिश और सावन की वजह से फल की आवक कमजोर हुई और डिमांड बढ़ी है. जिसके कारण फल के दाम में भी इजाफा देखने को मिला है. आने वाले कुछ दिनों तक फलों के दाम बढ़े रहने की उम्मीद है. ईटीवी भारत को फल और सब्जी कारोबारियों ने बताया कि आखिर क्यों फल सब्जियों के दाम में तेजी देखी जा रही है.

छत्तीसगढ़ में महंगाई की मार (ETV BHARAT)



प्याज के दाम हुए दोगुने

रायपुर थोक सब्जी मंडी के अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि "त्योहारी सीजन में सबसे महंगा प्याज हुआ है. आज से लगभग 10 दिन पहले प्याज की कीमतें प्रति किलोग्राम 25 से 30 रुपए थी. जो आज की तारीख में बढ़कर 60 से 65 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. इसी तरह लहसुन थोक में ढाई सौ रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.

Vegetables expensive
रुलाने लगी प्याज (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

चिल्लर में लहसुन 280 से 300 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है. इसके साथ ही आज की तारीख में मुनगा, खेखसी और परवल जैसी सब्जियां भी महंगी हो गई है.फूल गोभी के दाम भी बढ़ गए हैं. इनकी कीमतें चिल्लर में प्रति किलोग्राम 80 से 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है. सबसे राहत की बात यह है कि टमाटर वर्तमान समय में सस्ता है जो कि चिल्लर में 30 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है- टी श्रीनिवास रेड्डी, अध्यक्ष थोक सब्जी मंडी, रायपुर




क्यों बढ़ गए प्याज के दाम ?
टी श्रीनिवास रेड्डी ने प्याज के दाम बढ़ने की वजह दक्षिण भारत के फेस्टिव सीजन को बताया है. ओणम के साथ ही दूसरे त्योहार आने वाले हैं. उसकी वजह से प्याज के दाम में इजाफा हुआ है. त्यौहारी सीजन होने के साथ प्याज की आवक भी कमजोर हुई है. रोजाना प्याज के 15 से 20 ट्रक रायपुर आते थे. अब वर्तमान में यह घटकर 8 से 10 ट्रक पर पहुंच गया है. अच्छी क्वॉलिटी के प्याज की डिमांड साउथ इंडिया में ज्यादा है. वहां पर रायपुर से भी ज्यादा रेट में प्याज बिक रहा है. फूल गोभी की आवक अभी महाराष्ट्र से हो रही है. लहसुन की आवक राजस्थान से हो रही है. छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश से आमतौर पर सब्जी की आवक होती है.

Rise in vegetable prices
सब्जियों की कीमतों में इजाफा (ETV BHARAT)

फल के दामों में भी बढ़ोतरी
फल कारोबारी सतीश सोनकर ने बताया कि सावन और त्यौहारी सीजन की वजह से फल के दाम में तेजी आई है. इस समय फल की डिमांड बढ़ गई है. सावन के पहले फलों के दाम में कुछ कमी रही. लेकिन सावन के शुरू होते ही फलों के दाम में थोड़ी बहुत वृद्धि हुई है. कुछ फलों के दाम में प्रति किलोग्राम 50 से 100 रुपए तक की वृद्धि हुई है. कुछ फलों में प्रति किलोग्राम 20 से 25 रुपए की वृद्धि हुई है.

Fruit prices have risen.
फलों के दाम बढ़े (ETV BHARAT)

आज की तारीख में सबसे महंगे फलों में एप्पल, अंगूर और आम है. अनार के दाम में भी महंगाई देखने को मिल रही है. पहले अनार 80 से 100 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो आज की तारीख में बढ़कर 150 से 160 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं. सतीश सोनकर,फल दुकानदार



बारिश की वजह से आवक कम, डिमांड ज्यादा

सावन होने के साथ ही बारिश की वजह से फलों की आवक कम हुई है. बारिश में कई बार फल खराब भी हो जाते हैं. जिसके कारण भी फलों के दाम में इजाफा हुआ है. बारिश खत्म होने के बाद ही फलों के दाम में कमी आने की उम्मीद की जा सकती है.

जनता पर महंगाई की मार : त्यौहारी सीजन में शक्कर गुड़ के दामों में लगे पंख, उपवास से जुड़े सामान भी नहीं रहे अछूते

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की टपकती छत को मिलेगा इलाज, कलेक्टर ने सुधार के लिए जारी की राशि

कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में युवकों का रेस्क्यू, 15 घंटे मौत से लड़ी जंग, तेज पानी के बीच चट्टान पर बिताई रात