ETV Bharat / state

सोनीपत में भीषण हादसा: अमृतसर से दिल्ली जा रही वोल्वो बस की फ्लाईओवर पर ट्रक से टक्कर, कंडक्टर की मौत

सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर तेज वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में बस के कंडक्टर की मौत हो गई.

NH44 SONIPAT ACCIDENT
सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण हादसा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 21, 2026 at 2:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत: राई रेस्ट हाउस के पास नेशनल हाईवे 44 पर आज सुबह एक निजी वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत मौके पर बुलाया गया. राई थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया. अस्पताल में बस के कंडक्टर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

तेज रफ्तार हादसे का कारण: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंजाब के अमृतसर से दिल्ली जा रही वोल्वो बस फ्लाईओवर पर खराब खड़े ट्रक से टकराई. हादसे के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बस ट्रक को पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में करीब छह सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं. चालक की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है और वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

नेशनल हाईवे 44 पर भीषण हादसा (Etv Bharat)

राहत और बचाव कार्य: हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने फ्लाईओवर को राहत और बचाव कार्य के लिए कुछ देर के लिए बंद कर दिया. नेशनल हाईवे 44 पर जाम की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने जाम को जल्दी नियंत्रित किया. इसके साथ ही राई थाना पुलिस और दमकल विभाग ने राहत कार्य में जुटकर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया.

जांच में जुटी पुलिस: वहीं, इस हादसे के बारे में राई थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि, "अमृतसर की तरफ से आ रही निजी वोल्वो बस ट्रक से टकराई, जिसमें कंडक्टर की मौत हो गई. हादसे में ड्राइवर समेत कई अन्य सवारियों को चोटें आई हैं. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है."

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बिना पानी की टंकियों के खरीदे गए 4 हजार वॉटर प्यूरीफायर, 1.22 करोड़ रुपये का घोटाला: CAG