ETV Bharat / state

पूर्वी दिल्ली में 5 करोड़ की हेरोइन बरामद, सप्लाई चेन का सरगना गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.

हेरोइन जब्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
हेरोइन जब्त कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 3, 2026 at 6:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की है. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने पूर्वी दिल्ली में सक्रिय एक बड़े ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 799 ग्राम हेरोइन जब्त की. डीसीपी क्राइम ब्रांच संजीव कुमार यादव ने बताया कि सटीक खुफिया सूचना के आधार पर 13 फरवरी को सूरजमल विहार अथॉरिटी, क्रॉस रिवर मॉल के पास छापेमारी की गई.

कार्रवाई के दौरान मृदुल सिंह तोमर उर्फ कद्दू (26), निवासी वेस्ट आजाद नगर, कृष्णा नगर को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उसके कब्जे से 799 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले कुछ समय से अंबाला, लुधियाना और ट्रोनिका सिटी (उत्तर प्रदेश) से थोक में हेरोइन लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था. बरामद खेप गिरफ्तारी से एक-दो दिन पहले ही मंगाई गई थी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में आबकारी अधिनियम और चोरी समेत आठ आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. क्राइम ब्रांच की ओर से कहा गया कि इस गिरफ्तारी से पूर्वी दिल्ली में सक्रिय एक बड़े नशा नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.