ETV Bharat / state

जल में अठखेलियां करते दिखा गजराज दल, सूंड से धूल उड़ाकर पानी में खेलते कैमरे में कैद

कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में 13 हाथियों के एक दल का आकर्षक वीडियो सामने आया है.जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध है.

herd of elephants seen frolicking
जल में अठखेलियां करते दिखा गजराज दल (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 26, 2026 at 6:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा : कटघोरा वनमंडल एतमानगर रेंज में 13 हाथियों का एक दल जलाशय के किनारे सूंड से धूल उड़ाकर पानी में जलक्रीड़ा करते हुए दिखाई दिया. कुछ स्थानीय लोगों ने यह मनमोहक दृश्य अपने कमरे में कैद कर लिया. जिसने भी यह वीडियो देखा वह इन आकर्षक हाथियों को देखता ही रह गया. कटघोरा वनमंडल में हाथी अब स्थाई तौर पर निवास कर रहे हैं. हसदेव अरण्य के दायरे में कटघोरा वन मंडल के काफी जंगल आते हैं. जो सरगुजा तक फैले हुए हैं.




कटघोरा वन मंडल में 50 हाथी

ऐतमा नगर परिक्षेत्र के सलिहाभाठा जलाशय में लगभग 13 हाथियों का एक विशाल दल अचानक पहुंचा वैसे कटघोरा वनमंडल में 50 हाथी में लंबे समय से सक्रिय हैं. हाथी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इनके अधिक करीब जाना खतरे से खाली नहीं है. जिसके कारण ही वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है. भीषण गर्मी और उमस से सभी परेशान है. हाथी भी गर्मी से राहत पाने के लिए पूरे परिवार के साथ जलाशय में जल क्रीड़ा करने पहुंचे थे.

herd of elephants seen frolicking
जल में अठखेलियां करते दिखा गजराज दल (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)




अठखेलियां करते कैमरे में कैद हाथी
हाथियों का यह पूरा कुनबा पानी में उतरकर जलक्रीड़ा कर रहा था. जलाशय के किनारे खड़े कुछ हाथी अपनी सूंड़ से हवा में धूल और मिट्टी उड़ाकर खुद पर डालते नजर आ रहे हैं. हाथियों के इस अनोखे मड बाथ और जलक्रीड़ा का यह वीडियो बेहद मनमोहक है.

जल में अठखेलियां करते दिखा गजराज दल (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)




हाथियों से दूर रहने जारी की अपील

हालांकि वन विभाग ने वीडियो के सामने आने बाद पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. स्थानीय ग्रामीणों को जलाशय से दूर रहने और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है. दूर से आकर्षक दिखने वाले हाथी पास जाने पर लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. जिसके कारण वन विभाग के द्वारा हाथियों के इस दल की निगरानी की जा रही है.

बिल्डर ने की महिला डॉक्टर से 51 लाख की ठगी, अधूरा मकान छोड़कर आरोपी बाप बेटे फरार

महासमुंद में नाबालिग ने की प्रेमिका की हत्या, टेड़ी नाले के रेत में दबी मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

ऑनर किलिंग का खुलासा: लव मैरिज से नाराज पिता ने भाइयों के साथ मिलकर की बेटी को मार डाला, खेत में फेंकी लाश