ETV Bharat / state

जोगीरा सारारा...होली के लिए हर्बल कलर, पालक, चुकंदर और मैदा, न आंखों को नुकसान और न स्किन एलर्जी

मिर्जापुर में स्वयं सहायता समूह ने तैयार किया खास रंग, मार्केट में जर्बदस्त डिमांड.

मिर्जापुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग
मिर्जापुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 1:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मिर्जापुर: रंगों के त्योहार होली पर बाजार तरह-तरह के रंग, गुलाल,अबीर से सजने वाले हैं. एक से बढ़कर एक चटखदार रंग और गुलाल इन दुकानों पर मौजूद रहती है. कीमत भी कम नहीं होती, लेकिन इन रंगों में से ज्यादातर केमिकल से तैयार होते हैं. यह रंग कहीं न कहीं स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में अब लोग भी सतर्क हुए हैं और हर्बल कलर और गुलाल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

यूपी के मिर्जापुर जिले में महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम आगे बढ़ा रही हैं. समूह की महिलाएं होली पर हर्बल प्राकृतिक रंग, अबीर और गुलाल तैयार कर बेच रही है, जिससे उनकी आमदनी बढ़ रही है. हर्बल प्राकृतिक अबीर-गुलाल लोगों के सेहत को भी नुकसान नहीं करेगा.

मिर्जापुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग (ETV Bharat)
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने चुकंदर पालक और मैदे का इस्तेमाल कर होली पर खास रंग बनाया है. महिलाओं के बनाये गये इस स्पेशल हर्बल प्राकृतिक रेंग, अबीर व गुलाल की डिमांड इतना है कि बनने के बाद सब बिक जा रहा है.

समूह की महिला गीता बताया कि होली पर केमिकल रंगों से होने वाली त्वचा की समस्या से बचाने के लिए रंग बनाने की पहल शुरू की गई है. पालक, चुकंदर और मैदे से तैयार की गई रंग पूरी तरह सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल हैं.

महिलाओं ने बताया कि हर्बल प्राकृतिक रंग, अबीर व गुलाल तैयार कर मार्केट में बेचा जा रहा है. अब-तक लगभग 50 किलो से अधिक इस तरह के प्राकृतिक रंगों को तैयार गया है, जो बिक भी गया है.

महिला समुह की संचालिका प्रतिमा चौहान ने बताया कि 18 समूह में चला रही हूं, जिसमें ज्यादातर महिला इसी तरह का रंग तैयार की हैं. यह सेहत को नुकसान नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: काशी में मसान की होली: भूत-पिशाच, अघोरी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, जलती चिताओं के बीच खेली गई होली

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने दिया यूपी के कर्मचारियों-पेंशनधारकों को होली का गिफ़्ट, फरवरी की सैलरी और पेंशन 28 को मिलेगी