ETV Bharat / state

रायपुर में भारी बारिश से नाले में बही गाड़ी, रस्सी फेंककर युवक को बचाया

रायपुर में भारी बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. प्रवीण कुमार सिंह की रिपोर्ट

Heavy rain in Raipur
रायपुर में भारी बारिश (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 23, 2026 at 11:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: राजधानी रायपुर में रविवार को हुई झमाझम बारिश के बीच गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया. तेज बारिश से उफनाए नाले में एक गाड़ी बह गई. गाड़ी में सवार युवक को बचाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने रस्सी फेंकी और किसी तरह उसे सुरक्षित बाहर निकाला. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बारिश और नाले के तेज बहाव के बीच युवक को बचाने की कोशिश नजर आ रही है.

बही गाड़ी, रस्सी के सहारे युवक की बचाई गई जान

रायपुर में रविवार दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने देखते ही देखते शहर के कई इलाकों में हालात बिगाड़ दिए. लगातार बारिश के कारण प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया. इस बीच गायत्री नगर में जगन्नाथ मंदिर के पास नाले में तेज बहाव के कारण एक गाड़ी बहने की घटना सामने आई. पानी का बहाव इतना तेज था कि गाड़ी संभल नहीं सकी. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचाने की कोशिश शुरू की.

रायपुर में हादसा टला (ETV BHARAT)

रस्सी फेंककर युवक को बचाया

नाले में फंसे युवक तक रस्सी पहुंचाई गई. लोगों की मदद से युवक को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. समय रहते मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया.

बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल

तेज बारिश के कारण रायपुर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी. सड़कों पर पानी भरने से यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई. कई इलाकों में लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है.

बलरामपुर के कन्हर नदी में बहा युवक लापता, गोताखोरों की टीम कर रही तलाश