ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश, जलभराव के बाद तालाब बनी सड़कें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ में बारिश के बाद जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सड़क धंसने से जाम की स्थिति बन गई. ट्रैफिक एडवाइजरी जारी.

Heavy rain in Chandigarh Waterlogging
Heavy rain in Chandigarh Waterlogging (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 19, 2026 at 10:43 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: हरियाणा और चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते लोगों को जलभराव और जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है. बुधवार सुबह चंडीगढ़ में जोरदार बारिश हुई. जिसके चलते पूरा शहर पानी डूब गया.

चंडीगढ़ में बारिश और जलभराव: मंगलवार को हुई तेज बारिश ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. भारी बारिश के बीच मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से ग्रीन मार्केट चौक की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा बह गया, जिसके बाद इस रास्ते पर यातायात प्रभावित हो गया.

चंडीगढ़ में मूसलाधार बारिश, जलभराव के बाद तालाब बनी सड़कें (ETV Bharat)

सड़क धंसी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी भी निकल गई, जिससे सड़क का एक हिस्सा कमजोर होकर धंस गया. स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है. पंचकूला की तरफ से आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से पुलिस लाइंस के पीछे वाले रास्ते से होते हुए आईटीआई लाइट प्वाइंट की ओर भेजा जा रहा है. लोगों को प्रभावित सड़क से बचने और पुलिस की ओर से बताए गए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन: बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी बनी. सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हुई और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर भी जलभराव और बारिश से प्रभावित सड़कों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए.

चंडीगढ़ में जल निकासी व्यवस्था पर सवाल: बारिश ने फिर उठाए जल निकासी पर सवाल-चंडीगढ़ जैसे योजनाबद्ध शहर में तेज बारिश के बाद सड़कें जलमग्न होने और सड़क का हिस्सा बह जाने की घटना ने जल निकासी और सड़क निर्माण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. खासकर सड़क के नीचे से मिट्टी का बह जाना यह दिखाता है कि तेज पानी के बहाव का सड़कों के ढांचे पर कितना असर पड़ सकता है. फिलहाल ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे प्रभावित हिस्से की तरफ जाने से बचें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

ये भी पढ़ें- पंचकूला में बरसाती नाले में बहे दो युवक, खटौली गांव में नदी पर बना पुल भी टूटा

ये भी पढ़ें- हरियाणा में आज 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में नदी-नाले उफान पर, ट्राईसिटी में सुबह से शुरू हुई बरसात से ट्रैफिक प्रभावित