मानसून की विदाई पर मौसम का यू-टर्न, आसमानी आफत से बढ़ी टेंशन, जानिए कैसे
बीते दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि को याद कर किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ देखी जा सकती है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : October 11, 2026 at 3:34 PM IST
देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा है. जिसके बाद किसानों को आर्थिकी की चिंता सताने लगी है. भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फेर दिया. 9 अक्टूबर को हरिद्वार जिले के कई इलाकों में अचानक भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई. वहीं ऋषिकेश से लेकर अन्य जगहों पर तेज हवाओं और बारिश ने धान तथा गन्ने की फसलों की पैदावार को काफी नुकसान पहुंचाया. वहीं मौसम के बदले इस पैटर्न ने सभी को हैरान कर दिया.
किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान: हरिद्वार के रोशनाबाद, सिडकुल, ज्वालापुर, बहादराबाद, पथरी और जमालपुर कलां जैसे इलाकों में काफी बड़े आकार के ओले गिरने से लोग हैरान रह गए. दूसरी ओर उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम का यही रुख देखने को मिला. यहां किसानों की फसलों और फलदार वृक्षों को नुकसान पहुंचा. वहीं अक्टूबर महीने में मौसम के इस रुख से कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
LIVE: बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) में ओलावृष्टि से हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण https://t.co/ZIBcCsfkAJ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 9, 2026
उत्तराखंड में अक्टूबर महीने में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया चलती है और वातावरण में तापमान नमी तथा हवाओं की दिशा में बदलाव आने लगता है. लेकिन मानसून की वापसी का मतलब यह नहीं है कि बारिश की संभावना पूरी तरह समाप्त हो गई.
-रोहित थपालियाल,मौसम वैज्ञानिक-
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपालियाल ने आगे कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 अक्टूबर को जारी अपने पूर्वानुमान में उत्तराखंड के लिए 9 अक्टूबर को भारी बारिश गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी थी. 10 अक्टूबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी. मौसम में बदलाव की आशंका पहले से थी, लेकिन अलग-अलग स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि की वास्तविक तीव्रता एक जैसी नहीं रही यही. इस दौरान कहीं सामान्य बारिश हुई तो कहीं गरज वाले बादल विकसित होकर बरसे और ओलावृष्टि का कारण बन गए.
!! यातायात सूचना !! NH-107A गोपेश्वर–चोपता मार्ग मण्डल के पास बैरागना में मलवा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। https://t.co/40xVZmrI6B
— Chamoli Police Uttarakhand (@chamolipolice) October 10, 2026
मानसून की विदाई के बाद भी आसमान से आफत: मौसम में आए इस बदलाव के बारे मे बात करते हुए देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी मे कहा गया है की पश्चिमी विक्षोभ वातावरण में मौजूद नमी और स्थानीय वायुमंडलीय परिस्थितियों को समझना जरूरी है. पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र के आसपास उत्पन्न होने वाली मौसम प्रणालियां हैं, जो उत्तर भारत में बादल बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की परिस्थितियां बना लेता है.
रामनगर में बारिश के बीच कानिया चौराहे पर गिरा विशालकाय पेड़ @DmNainital @nainitalpolice_ @pushkardhami खबर के लिए क्लिक करें https://t.co/ouQefn6CDU https://t.co/ieXDkTqlz9
— ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) October 9, 2026
परिस्थितियां अनुकूल होने पर ओलावृष्टि: यदि किसी क्षेत्र में पर्याप्त नमी मौजूद हो और वातावरण में ऊपर उठती हवा मजबूत हो तो गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं. ऐसे बादलों के भीतर तापमान और हवा की गति से जुड़ी परिस्थितियां अनुकूल होने पर ओलावृष्टि भी हो जाती है. ओलों का आकार और गिरने की तीव्रता बादलों के भीतर मौजूद वायुमंडलीय परिस्थितियों पर निर्भर करती है. 9 अक्टूबर की घटना के संदर्भ में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और अगले दिन प्रकाशित मौसम संबंधी रिपोर्टों में पश्चिमी विक्षोभ तथा समुद्री क्षेत्रों से आने वाली नमी को मौसम में बदलाव के संभावित कारकों के तौर पर बताया गया. हालांकि हरिद्वार और बाजपुर में हुई ओलावृष्टि के पीछे किसी एक खास प्रणाली की भूमिका कितनी रही इसे निर्णायक रूप से उस दिन के विस्तृत रडार उपग्रह और स्थानीय मौसम आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण जरूरी है.
📅 दिनांक: 10 अक्टूबर 2026 ⏰ समय: 11:15 बजे 📍🚶♂️ चीरवासा क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही जारी... 🛕केदारनाथ धाम से वापस लौट रहे यात्रियों को चीरवासा क्षेत्र में सुरक्षित पार कराया जा रहा है। ➡️ गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम की ओर जा रहे यात्रियों के चीरवासा क्षेत्र में पहुंचने पर उन्हें भी सुरक्षित पार कराया जाएगा। 👮♂️ पुलिस एवं अन्य सुरक्षा टीमें यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में जुटी हैं। 🙏 आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी। 🚩
— Rudraprayag Police Uttarakhand (@RudraprayagPol) October 10, 2026
हरिद्वार में कहां-कहां गिरे ओले, फसलों और संपत्ति को कितना नुकसान: हरिद्वार में 9 अक्टूबर की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, करीब साढ़े दस बजे आंधी और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हुई. सिडकुल, रोशनाबाद, ज्वालापुर, बहादराबाद, पथरी और जमालपुर कलां समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़े आकार के ओले गिरने के बाद कई जगह पर हालात बेहद खराब हो गए. कुछ स्थानों पर ओलों से खुले में खड़े वाहनों के शीशे टूटने और लोग चोटिल भी हुए.
हरिद्वार डीएम ने आकलन के दिए निर्देश: शिवालिकनगर और नवोदयनगर में बिजली के खंभों ओर लाइनों को नुकसान पहुंचने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई. वहीं खेतों में खड़ी फसलों पर इस का बेहद असर है, हरिद्वार में हुए नुकसान का आकलन कृषि विभाग के सर्वेक्षण के बाद ही सटीक पता चल पाएगा. हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है कि हमारा विभाग इस दिशा मे सर्वे कर रहा है. जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं.
उत्तराखंड में बारिश का दौर, हरिद्वार में पड़े ओले, गाड़ियों के शीशे टूटे @pushkardhami @ukcmo @DmHaridwar @haridwarpolice खबर के लिए क्लिक करें https://t.co/ouQefn6CDU https://t.co/XQZg2kTbKB
— ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) October 9, 2026
9 तारीख को हुई निचले इलाकों मे अतिवृष्टि चौंकने वाली है. लेकिन गनीमत रही की किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले से लोगों को अलर्ट भेजा था, लेकिन अचानक से इतने बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि का अध्ययन करवाया जा रहा है.
-विनोद कुमार सुमन, सचिव, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन-
बाजपुर और उधम सिंह नगर में किसानों के सामने दोहरी चुनौती: उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर और आसपास के इलाकों में भी ओलावृष्टि व तेज हवाओं ने फसलों को प्रभावित किया. धान, गन्ना और मक्का की फसलों के साथ अमरूद के बागों को भी नुकसान पहुंचा है. फलदार पौधों पर ओले गिरने से फल पूरी तरह से बर्बाद हो गए, जबकि खेतों में खड़ी फसलों को तेज हवा और बारिश से अलग-अलग स्तर पर नुकसान पहुचा. नुकसान की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने हवाई और स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से हालात का जायजा लिया.
बाजपुर का सीएम धामी ने किया हवाई सर्वे, ओलावृष्टि नुकसान का लिया जायजा @pushkardhami @ukcmo @dm_usnagar @UdhamSNagarPol खबर के लिए क्लिक करें https://t.co/5kIVQbAcmh https://t.co/HEPwA3XsfB
— ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) October 9, 2026
किसानों के जख्मों को मरहम की जरूरत: साथ ही सीएम ने अधिकारियों को फसलों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए. सरकार की ओर से प्रभावित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है. 9 अक्टूबर को हरिद्वार, ऋषिकेश, रोशनाबाद और उधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में हुई ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश ने किसानों को गहरे जख्म दिए हैं. जिसके बाद प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें:

