ETV Bharat / state

मार्च में ही लगेगी लू? दिल्ली का तापमान कई सालों बाद रिकॉर्ड तोड़ सकता है, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर 200 के बीच में बना हुआ है.

दिल्ली एनसीआर में आज बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली एनसीआर में आज बढ़ेगी गर्मी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 4, 2026 at 9:05 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है. हालांकि दो दिनों से चल रही तेज हवाएं गर्मी का अहसास नहीं होने दे रही हैं. होली के दिन पारा और बढ़ने के आसार हैं, जबकि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. इस बीच कल मंगलवार को भी दिल्ली में मौसम साफ ही रहा. सुबह ही तेज धूप खिल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई. अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 31.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 15.6 डिग्री रिकार्ड किया गया. हवा में नमी का स्तर 90 से 33 प्रतिशत दर्ज किया गया.

आज के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा. 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मतलब साफ है कि होली खेलने वालों के लिए मौसम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है. अधिकतम पारा 34 डिग्री तो न्यूनतम पारा 17 डिग्री तक जा सकता है. वहीं होली के अगले दिन अधिकतम पारा 35 डिग्री को छू लेगा और न्यूनतम पारा 19 डिग्री तक जा सकता है. आज से दिन का तापमान चढ़ते-चढ़ते 9 मार्च तक 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. ऐसा कई सालों बाद होने जा रहा है. जब मार्च के दूसरे सप्ताह में ही दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचने वाला हो.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7:30 बजे तक औसतन वाहेगुरु का सूचकांक 170 रन को बना हुआ है जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 165 गुरुग्राम में 172 गाजियाबाद 163 में ग्रेटर नोएडा में 166 नोएडा में 160 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर 200 के बीच में बना हुआ है. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: