ETV Bharat / state

हरियाणा में भीषण गर्मी का अलर्ट, अधिकतम तापमान 5 डिग्री से ज्यादा, जानें आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत हरियाणा में गर्मी का अलर्ट जारी किया है. ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा.

Haryana Weather Update
Haryana Weather Update (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 1, 2026 at 8:45 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर पश्चिम तक के राज्यों में गर्मी का अलर्ट जारी किया है. ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में मार्च के पहले ही हफ्ते में काफी गर्मी पड़ने वाली है. अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावाना है.

उत्तर भारत समेत हरियाणा में गर्मी का अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 7 दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल-उत्तराखंड के निचले इलाकों में गर्मी (Heat Wave Alert In Haryana) बढ़ेगी. कई जगहों पर तापमान पहले से ही सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.

हरियाणा का अधिकतम तापमान: बीते 24 घंटों में हरियाणा का अधिकतम तापमान (Haryana Maximum Temperature) हिसार में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. जिसके चलते तापमान में इजाफा होगा.

हरियाणा का न्यूनतम तापमान: बीते 24 घंटों में हरियाणा का न्यूनतम तापमान करनाल में 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है. इसके अलावा बाकी जिलों का न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच बना हुआ है.

बारिश की संभवाना नहीं: उत्तर भारत में अभी गर्मी उतनी तेज नहीं हुई है. पंजाब-हरियाणा में अधिकतम तापमान फिलहाल 35 डिग्री के पार नहीं गया है. ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक मार्च के दूसरे हफ्ते के बाद हरियाणा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अगले एक हफ्ते तक सूबे में बादलों की आवाजाही या बारिश की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में लौटेगा मोटरस्पोर्ट्स का रोमांच, नाइट स्टेज की वापसी के साथ 39वीं सजोबा एक्सट्रीम रैली 12 से 15 मार्च तक