ETV Bharat / state

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार हेल्दी वेटिंग लाउंज, ट्रेन के इंतजार के दौरान मिलेगी आरामदायक सुविधा

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आराम के साथ साथ हेल्दी मिलेट्स फूड भी मिलेगा. ट्रेन के इंतजार के दौरान बॉडी चेकअप भी हो जाएगा.

Raipur Railway Station
रायपुर रेलवे स्टेशन (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 9, 2026 at 11:15 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहली बार हेल्दी वेटिंग लाउंज की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है. भारतीय रेलवे में नई, अभिनव गैर-किराया राजस्व विचार योजना (NINFRIS )के तहत इसकी प्लानिंग की गई है. गुरुवार को इस सुविधा का शुभारंभ यात्रियों ने किया. रायपुर से बड़ोदरा जा रहे यात्री चंद्रकांत बलावंत और उज्जैन जा रही 2 रेलयात्री ओजस्वी एवं आरुषि के हाथों इस लाउंज का शुभारंभ कराया गया.

ट्रेन का इंतजार अब नहीं लगेगा बोरिंग

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया "स्वस्थ वेटिंग लाउंज शुरू होने से यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करते समय आरामदायक सुविधा मिलेगी. जिससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा.

रायपुर रेलवे स्टेशन पर हेल्दी वेटिंग लाउंज (ETV Bharat Chhattisgarh)

हेल्दी वेटिंग लाउंज में मिलने वाली सुविधा

  • योगा मेडिटेशन
  • मिनी फिटनेस
  • आरामदायक सोफा
  • प्रीमियम रीक्लिनर मसाज सोफा
  • यात्रियों को शुल्क बेसिस पर एंबुलेंस की सुविधा
  • मिलेट्स आधारित हेल्दी फूड
  • सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी चेकअप
  • महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम एवं टॉयलेट
  • लाइट एक्सरसाइज इक्विपमेंट
  • मोबाइल लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा
  • लाइव ट्रेन इनफॉरमेशन डिस्प्ले
  • फ्री हाई स्पीड वाय - फाई एक्सेस

डीसीएम ने बताया कि एक ही जगह पर कई सुविधाएं उपलब्ध होने से यात्रियों का समय बचेगा. रेलयात्री अपने ट्रेन के इतंजार को अधिक आरामदायक बना सकते हैं. इन सुविधाओं से यात्रियों को अपने ट्रेन के इतंजार के दौरान अधिक आराम और सुविधा मिलेगी. अपने गंतव्य स्थान पर अधिक ताजगी और ऊर्जा के साथ पहुंचेंगे.

Raipur Railway Station
रेलयात्रियों ने किया शुभारंभ (ETV Bharat Chhattisgarh)

देनी होगी इतनी फीस

विभिन्न सुविधाओं के उपयोग के लिए रेल यात्रियों को इस तरह का शुल्क देना होगा जिसमें लाउंज में प्रवेश के लिए 1 घंटे की अवधि हेतु 30 रुपए, 2 घंटे की अवधि हेतु 60 रुपए, 4 घंटे की अवधि के लिए 80 रुपए निर्धारित किया गया है. इसी तरह योग एवं ध्यान के लिए 30 मिनट के लिए 50 रुपए देने होंगे. फिटनेस कॉर्नर के लिए 30 मिनट का शुल्क 50 रुपए देने पड़ेंगे. हेल्दी रिफ्रेशमेंट की बिक्री रेलवे प्रशासन द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार की जाएगी. जो पूर्णतः एफएसएसएआई (FSSAI) मानकों के अनुरूप होगी.

Raipur Railway Station
कर सकते हैं योग और ध्यान (ETV Bharat Chhattisgarh)

शुभारंभ के मौके पर रायपुर रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर के.पी. काशीपथी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद सहित संबंधित आधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

Raipur Railway Station
ट्रेनों का इंतजार करते समय आरामदायक सुविधा (ETV Bharat Chhattisgarh)
सीएम जनदर्शन रायपुर: कहीं बेटी की तलाश, कहीं पेंशन की आस, कहीं नौकरी का 11 साल का इंतजार
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने साहित्यकार को कार्यक्रम से बाहर निकाला
शिक्षाकर्मी भर्ती फर्जीवाड़ा, 8 प्रधानपाठक बर्खास्त, कई शिक्षकों पर गिर सकती है गाज