भाजपा के प्रदर्शन से पहले स्वास्थ्य मंत्री ने किया सोलन सुबाथू सड़क मार्ग का निरीक्षण, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
सोलन सुबाथू सड़क मार्ग की खस्ताहाल को लेकर राजनीति जारी है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : February 19, 2026 at 4:16 PM IST
सोलन: सोलन सुबाथू मार्ग को लेकर इन दिनों राजनीतिक बयानबाजी जारी है. क्योंकि सड़क इन दिनों खस्ताहाल में है. यह सड़क जिला सोलन को बिलासपुर जिला से जोड़ती है और एक अहम रोड इसे माना जाता है. वहीं, इस रोड की खस्ताहाल को लेकर 23 फरवरी को भाजपा धरना प्रदर्शन भी करने जा रही है. वहीं, इस धरना प्रदर्शन से पहले सड़क की जांच को लेकर स्वास्थ्य मंत्री धनराज शांडिल ने वीरवार को मौके का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की की कब तक इस रोड का कार्य पूरा होना है और किस गुणवत्ता के साथ इस कार्य को पूरा किया जाएगा.
भाजपा पर धनीराम शांडिल का आरोप
हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने भाजपा के प्रस्तावित धरने प्रदर्शन को लेकर कहा कि, "भाजपा क्या कहती है और क्या करती है वह सबके सामने है. जब त्रासदी प्रदेश में आई थी, इसमें 500 से ज्यादा लोगों की जान गई, घरों को नुकसान पहुंचा. उसे भी भाजपा ने आपदा नहीं माना तो आप समझ सकते हैं कि भाजपा क्या करती है और क्या कहती है. मैं ज्यादा राजनीतिक उलझन में नहीं फंसता हूं, लेकिन मैं विकास की राजनीति के लिए हमेशा आगे रहता हूं. भाजपा को राजनीति जरूर करनी चाहिए, लेकिन लोगों की समस्या को भी ध्यान में रखना चाहिए."
'सरकार नहीं बंद कर रही OPS'
धनीराम शांडिल ने कहा कि, केंद्र सरकार अपने हाथ पीछे खींच रही है. वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल में भाजपा भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि न तो हिमाचल में सरकार ओपीएस बंद कर रही है न ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद कर रही है, क्योंकि सरकार ने आर्थिक प्रबंधन किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक कर रही है.

सोलन सुबाथू मार्ग पर एक करोड़ से ज्यादा खर्च
हिमाचल के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, सोलन सुबाथू मार्ग को लेकर एक करोड़ से ज्यादा पैसा खर्च हो चुका है. वहीं, 23 करोड़ नाबार्ड को भेजे हैं जो कि जल्द आ जाएगा. इसके बाद सड़क का कार्य पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इसी के साथ सोलन राजगढ़ रोड की भी हालत खराब है इसे भी जल्द ठीक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सोलन में यदि 9 से 10 दिनों बाद पानी मिल रहा है तो यह बड़ी शर्म की बात है लेकिन इसमें भी सुधार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच सुक्खू सरकार ने पास किया RDG बहाल करने का प्रस्ताव
ये भी पढ़ें: RDG पर विधानसभा में हाई वोल्टेज 'ड्रामा', CM सुक्खू बोले- "भाजपा हिमाचल विरोधी, जनता की अदालत में देना होगा जवाब"

