ETV Bharat / state

स्वास्थ्य विभाग को मिले 7 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, चौखुटिया समेत इन अस्पतालों में मिली तैनाती

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में सात विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्त किया.

Appointment with specialist doctor
स्वास्थ्य विभाग को मिले 7 स्पेशलिस्ट डॉक्टर (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 7, 2026 at 7:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड राज्य में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम के तहत 'यू कोट वी पे' योजना संचालित कर रही है. जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग को सात विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 'यू कोट वी पे' योजना के तहत चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, डीडीहाट, बीरोंखाल और उप जिला चिकित्सालय गैरसैण में तैनाती दी गई है. विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी. साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी दूर होगी.

प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार दुरूस्त करने की कवायद में जुटी हुई है. राजकीय चिकित्सा इकाईयों में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए सरकार की ओर से आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लेकर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ की लगातार तैनाती कर रही है. इसके साथ ही प्रदेश मेंद विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है. इसी क्रम में 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया गया है.

इन सभी 7 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स में एनेस्थेटिस्ट और पीडियाट्रिशियन के 2-2 जबकि ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी के 3 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं. विभागीय अनुबंध के तहत चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को तमाम जनपदों की चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दे दी गई है. जिसमें डॉ. आर हेमचन्द्रन (एनेस्थेटिस्ट), डॉ. देविका खत्री (ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी) और डॉ. अनंत गुप्ता (पीडियाट्रिशियन) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, अल्मोड़ा में तैनाती दी गई है.

इसी क्रम में डॉ. विशाल प्रताप सिंह (एनेस्थेटिस्ट) और डॉ. शिल्पा भानुदास (ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी) को उप जिला अस्पताल गैरसैंण, चमोली में तैनाती दी गई है. इसके अलावा, डॉ. ममता थपलियाल (ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल और डॉ. किशन सिंह महर (पीडियाट्रिशियन) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट, पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है. विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी. साथ ही मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए संकल्पबद्ध है. एनएचएम के तहत 'यू कोड, वी पे' योजना के तहत 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती चौखुटिया, बीरोंखाल, गैरसैंण और डीडीहाट में कर दी गई है. इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को स्थानीय स्तर पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी.

ये भी पढ़ें: