ETV Bharat / state

अस्पताल के वार्ड में लगेगी क्लास, बीमार बच्चों के लिए 'Learning While Healing' कार्यक्रम लॉन्च

उम्मेद अस्पताल, जोधपुर में 'उपचार संग शिक्षा’ पहल शुरू की गई है. यहां भर्ती बच्चों को इलाज के दौरान रोज 2 घंटे पढ़ाई करवाई जाएगी.

Umaid Hospital Jodhpur
अस्प्ताल में आई बालिका को अध्ययन सामग्री सौंपते हुए (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 5, 2026 at 8:12 AM IST

|

Updated : May 5, 2026 at 8:24 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों की पढ़ाई अब बीमारी के कारण बाधित नहीं होगी. केयरगिवर्स आशा सोसाइटी की पहल, आशा केयर स्किल इंस्टीट्यूट और डॉ. एल. एम. सिंघवी मानव सेवा केंद्र के सहयोग से उम्मेद अस्पताल में एक अभिनव कार्यक्रम 'उपचार संग शिक्षा' (Learning While Healing) की शुरुआत 4 मई 2026 को की गई. यह राजस्थान में अपने प्रकार की पहली पहल है, जहां शिक्षा और स्वास्थ्य का सार्थक समन्वय किया जा रहा है.

वार्ड में लगेगी 2 घंटे की क्लास: इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में भर्ती बच्चों को इलाज के दौरान भी शिक्षा से जोड़े रखना है. अस्पताल के बाल रोग वार्ड में शिक्षिका पूजा व्यास द्वारा प्रतिदिन लगभग 2 घंटे के शिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे. बच्चों की कक्षा और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार, उन्हें समूह में या बेडसाइड पर ही सरल और गतिविधि-आधारित पढ़ाई करवाई जाएगी. इससे बीमारी के दौरान बच्चों का डर और तनाव कम होगा और उनका आत्मविश्वास बना रहेगा.

उम्मेद अस्पताल में 'उपचार संग शिक्षा' शुरू
उम्मेद अस्पताल में 'उपचार संग शिक्षा' शुरू (फोटो ईटीवी भारत जोधपुर)

पढ़ें: फ्रांसीसी टीचर ने कुमाचन के सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाई भूगोल...

बीमारी नहीं रोक सकती सीखने की यात्रा: इस सकारात्मक पहल के बारे में पूर्व प्रिंसिपल डॉ. अरविंद माथुर ने कहा कि बीमारी बच्चों की सीखने की यात्रा को नहीं रोक सकती, 'उपचार संग शिक्षा' उसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण कदम है. संस्था ने आमजन से इस पहल से जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है, ताकि अस्पताल का अनुभव बच्चों के लिए सकारात्मक बनाया जा सके.

इस कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर डॉ. बी. एस. जोधा ने की. समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. एस. एन. मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. अरविंद माथुर, उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना, डॉ. संदीप चौधरी एवं डॉ. एस. के. बिश्नोई उपस्थित रहे. साथ ही प्रशिक्षित शिक्षिका श्रीमती पूजा व्यास, सेकंड फ्लोर बाल वार्ड की इंचार्ज आनंद कौर चौहान एवं हॉस्पिटल केयर टेकर डॉ. ललित जेलिया, रूपेश पुरोहित, विनोद, सत्यनारायण, राकेश माथुर, हरिसिंह भी मौजूद रहे.

Last Updated : May 5, 2026 at 8:24 AM IST