ETV Bharat / state

बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने DSP की गाड़ी को उड़ाया, इंस्पेक्टर की हालत नाजुक, डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल

कैमूर में बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में भभुआ मुख्यालय के डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. पढ़ें पूरी खबर-

KAIMUR ROAD ACCIDENT
कैमूर में बोलेरो और ट्रक की टक्कर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 20, 2025 at 3:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

कैसे हुआ हादसा?: हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के पास एनएच पर हुआ. पटना से भभुआ लौट रहे पुलिसकर्मियों की बोलेरो को गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

कैमूर सड़क हादसा (ETV Bharat)

घायल पुलिसकर्मियों के नाम: घायलों में भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चालक राजीव कुमार और करण कुमार शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत बचाव कार्य कर अस्पताल पहुंचाया.

हायर सेंटर किया गया रेफर: घायलों को मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को वाराणसी के उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया.

क्या कहते हैं डॉक्टर: अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि डीएसपी की गाड़ी में ट्रक की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल होकर आए थे. इंस्पेक्टर राजेश कुमार की हालत सबसे गंभीर है, जबकि डीएसपी के सिर में गहरी चोट लगी है, जिसके लिए उन्हें 6 टांके लगाए गए हैं.

“मुख्यालय डीएसपी की गाड़ी ट्रक से टकराने के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल होकर आए. इंस्पेक्टर राजेश कुमार की हालत सबसे गंभीर है, जबकि डीएसपी के सिर के पीछे गहरी चोट लगी, जिसके लिए 6 टांके लगाए गए. सभी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है.”-डॉ. विंध्याचल सिंह, चिकित्सक, मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई: हादसे की जानकारी मिलते ही कैमूर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-

बिहार में तेज रफ्तार का कहर! ट्रक ने पांच युवकों को रौंदा, दो की मौत

बारात से लौटते समय दर्दनाक हादसा, दूल्हा-दुल्हन सवार स्कॉर्पियो 100 फीट नीचे गड्ढे में गिरी, दो की मौत