ETV Bharat / state

फिरोजाबाद में बिजली विभाग का 32 लाख रुपए हड़पने वाला गिरफ्तार, हेड कैशियर के पद पर था तैनात, आगरा से पकड़ा गया

अधीनस्थ कर्मचारियों ने आरोपी के पास राजस्व कलेक्शन जमा किया था, लेकिन आरोपी ने कलेक्शन को विभागीय खाते में जमा नहीं कराया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. (Photo Credit; firozabad News)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : November 17, 2025 at 6:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फिरोजाबाद : थाना सिरसागंज पुलिस ने बिजली विभाग के हेड कैशियर को गिरफ्तार किया है. हेड कैशियर पर आरोप है कि उसने विभाग में 31लाख 99 हजार 931 रुपये (करीब 32 लाख) की धनराशि का गबन किया है. आरोपी को पुलिस ने आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के मल्होत्रा अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था.

थाना सिरसागंज के प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया, आरोपी अनुराग गुप्ता पुत्र मुनीश्वर नाथ गुप्ता आगरा का रहने वाला है. पुलिस बल के साथ उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया है. अनुराग सिरसागंज विद्युत विभाग में हेड कैशियर के पद पर तैनात था. उसने विभाग के 31,99,931.00 रुपये का गबन किया है. SSP फिरोजाबाद के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है.

थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने बताया, अनुराग गुप्ता बिजली विभाग में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत था. उसने अधीनस्थ कर्मचारियों से राजस्व कलेक्शन की राशि तो ले ली, लेकिन उसे विभागीय खाते में जमा नहीं कराया. विभागीय जांच में 37 लाख रुपये गबन का संदेह था. जांच में पता चला कि अभियुक्त ने पांच लाख रुपये जमा किए जबकि करीब 32 लाख रुपये अपने पास रख लिया.

विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया, लेकिन अभियुक्त की ओर से कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद उसे सस्पेंड किया गया और जिलाधिकारी (डीएम) के आदेश पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : कानपुर GSVM अस्पताल से गायब डॉक्टरों को भेजा गया नोटिस, खंगाला जा रहा रिकॉर्ड, डॉ. शाहीन मेडिकल कॉलेज में थी HOD