ETV Bharat / state

पंचकूला पुलिस की कड़ी निगरानी में हुई HCS प्रारंभिक परीक्षा, 32 केंद्रों पर 350 पुलिस जवान और अधिकारी रहे तैनात

पंचकूला पुलिस की कड़ी निगरानी में एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा हुई. 32 केंद्रों पर 350 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहे.

HCS preliminary examination was conducted under strict surveillance of the Panchkula police
पंचकूला पुलिस की कड़ी निगरानी में हुई HCS प्रारंभिक परीक्षा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : April 26, 2026 at 8:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) द्वारा आयोजित एचसीएस (एग्जिक्यूटिव एवं एलाइड सर्विसेज) प्रारंभिक परीक्षा जिला पंचकूला में सुरक्षित माहौल में संपन्न हुई. प्रदेशभर में 102 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा के लिए आठ जिलों में 337 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से पंचकूला में 32 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए.

सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और जैमर लगाए: परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलमुक्त ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम और जैमर लगाए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर पूर्ण रोक लगाई जा सके.

HCS preliminary examination was conducted under strict surveillance of the Panchkula police
32 केंद्रों पर 350 पुलिस जवान व अधिकारी रहे तैनात (ETV Bharat)

350 पुलिस कर्मचारी-अधिकारी तैनात: पंचकूला पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 350 पुलिस जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई थी. इसके अलावा क्राइम यूनिट्स और स्वाट टीमों को भी संवेदनशील केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैद रखा गया था. पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त कर परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखी गई.

परीक्षा केंद्रों पर जांच कर दिशा-निर्देश दिए: परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे. उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क, अनुशासित एवं जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है. वहीं, परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनी रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं होने का दावा किया गया.

HCS preliminary examination was conducted under strict surveillance of the Panchkula police
डीसीपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया (ETV Bharat)

बेहतर समन्वय से परीक्षा संपन्न: पंचकूला पुलिस ने सतर्कता, मजबूत सुरक्षा प्रबंधों एवं प्रशासनिक समन्वय के चलते एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा जिले में सफलतापूर्वक सम्पन्न होने का दावा किया है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : HCS परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने जताई खुशी, व्यवस्था पर उठाए सवाल बोले 'सेंटर में नहीं थी पानी की सुविधा'

ये भी पढ़ें : HCS परीक्षा में जींद का जलवा, अभिषेक ने हासिल किया पहला स्थान, ऋतु शर्मा को 30वीं रैंक - HCS Exam Result Declared

ये भी पढ़ें : HCS परीक्षा में रिपीट हुए 32 सवाल: सुरजेवाला बोले- ये पेपर लीक की नई तकनीक