नंगे पांव चुनाव में की तपस्या, मतदाताओंं ने सोनी को दिया आशीर्वाद!
हजारीबाग के वार्ड 27 से सोनी छेत्री ने जीत दर्ज की है. उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान नंगे पांव मतदाताओं से मिले थे.

Published : February 27, 2026 at 11:59 AM IST
हजारीबाग: बाजार समिति में मतगणना निर्धारित समय से शुरू हो चुका है. वार्ड नंबर 27 से सोनी छेत्री चुनाव जीत चुकी हैं. इसकी औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गयी है. सोनी मतदान के दिन से ही नंगे पांव थी. उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक चुनाव नहीं जीतूंगी चप्पल नहीं पहनूंगी. शहर की सरकार बनाने के इस त्यौहार चुनाव में एक से एक तस्वीर सामने आती रही है.
हजारीबाग नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड 27 से सोनी छेत्री चुनावी मैदान में थीं. मतदान के दिन उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक उनके पक्ष में परिणाम सामने नहीं आएगा, वह चप्पल नहीं पहनेंगी. मतदान के दिन से ही वो नंगे पांव थीं. मतदान के दौरान पूरे समय तक नंगे पांव बूथ के निकट खड़ी रहीं. मतदान के बाद भी वह नंगे पांव सड़कों पर दिखी. सोनी चुनाव जीत चुकी है और औपचारिक घोषणा शेष रह गयी है.
नवनिर्वाचित पार्षद से ईटीवी भारत की खास बातचीत
सोनी छेत्री ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि चुनाव तपस्या के जैसा था. तपस्या के दौरान इन्होंने प्रण लिया था कि जब तक चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आएगा, चप्पल धारण नहीं करेंगी. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर किया और कहा कि चुनाव तपस्या के समान होता है. पिछले बार भी वार्ड पार्षद थी. ऐसे में यह चुनौती भरा था. लेकिन मतदाताओं का भरपूर प्यार मिला. उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में काम किया था, उसका ही यह परिणाम मिला है.
सोनी छेत्री ने सभी मतदाताओं का आभार जताया है. कहा कि पिछले कार्यकाल में कई काम किया था. इस बार सबसे पहले वार्ड को सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित करना है. ताकि नशाखोरी और चोरी पर लगाम लगाया जा सके. सीसीटीवी लगाने से लोगों के मन में भय रहता है और वह गलत काम नहीं करते हैं. उन्होंने पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान सहयोग मिलने वाले तमाम लोगों का धन्यवाद किया है.
ये भी पढ़ें: रांची में महाकाउंटिंग शुरू, मतपेटियों से खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत!
धनबाद में मतगणना शुरू, 24 घंटे तक मेयर का परिणाम आने की संभावना
देवघर में मतगणना केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, केंद्र के बाहर भीड़ को लेकर विशेष निर्देश

