ETV Bharat / state

सामूहिक विवाह के नाम पर पैसे की उगाही के आरोप पर बोले सांसद मनीष जायसवाल, सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझपर लगाया जा रहा लांछन

पैसे की उगाही के आरोप पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपना पक्ष रखा है.

Allegations against Hazaribag MP
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 22, 2026 at 8:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबागः सांसद मनीष जायसवाल ने पिछले दिनों रामगढ़ में 101 बेटियों की शादी बड़ी धूमधाम के साथ करवाई थी. अब सांसद पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने शादी के नाम पर पैसे की उगाही की थी. इस आरोप का खंडन सांसद मनीष जायसवाल ने किया है.

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वह समाजसेवी नहीं, जनता के सेवक हैं. बेटियों की शादी के लिए विभिन्न स्रोतों से खर्च जुटा रहे हैं, तो क्या गलत कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों के प्रति हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने रामगढ़ में 101 बेसहारा, लाचार और गरीब बेटियों की शादी कराई थी. इसके लिए उन्होंने कंपनियों से सीएसआर मद से सहयोग मांगा था. उनकी पहल पर विभिन्न कंपनियों और कई लोगों ने व्यक्तिगत रूप से शादी में मदद की. नगद लेन-देन नहीं हुआ है. जिन्होंने सहयोग किया सामग्री में उनका नाम अंकित किया गया.

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

सांसद ने कहा कि एक सज्जन के द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना को गलत तरीके से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे भावनात्मक और सामाजिक कार्यों पर सवाल उठाना मानसिक दिवालियापन है. बड़कागांव में दो पीढ़ियों से बागडोर संभालनेवाले सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा सवाल उठा या उठवाकर लोगों को बरगलाया जा रहा है.

मनीष जायसवाल ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के सांसद होने के नाते क्षेत्र में क्रियान्वित सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन में ध्यान रखने के साथ यह भी दायित्व है कि सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्तर की कंपनियों के सहयोग से समाज के गरीब, जरूरतमंद और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकूं और इस दिशा में हमेशा सकारात्मक पहल करता हूं.सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझपर आरोप लगाया जा रहा है.

सांसद ने कहा कि क्षेत्र में 15 वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाले एक राजनीतिक परिवार से नाता रखने वाले एक व्यक्ति के द्वारा सुनियोजित राजनीतिक एजेंडे के तहत ऐसा किया जा रहा है, लेकिन ऐसी कुत्सित मानसिकता के लोगों को क्षेत्र की जनता समझ चुकी है और नकार भी रही है.

ये भी पढ़ें-

रामगढ़ में 101 बेटियों को मिला जीवनसाथी, सांसद मनीष जायसवाल ने किया सामूहिक विवाह उत्सव 2026 का आयोजन

सामूहिक विवाह के दौरान बीएमडब्ल्यू कार में पहुंचा दूल्हा, लोग रह गए हैरान

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से सामूहिक विवाह का आयोजन, 25 जोड़ों को दिया आशीर्वाद