हाथरस मर्डर का खुलासा; रुपयों के विवाद में भतीजे ने की थी वृद्ध ताऊ की हत्या
थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में 27-28 अप्रैल की रात कुल्हाड़ी मार कर हत्या की थी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : May 1, 2026 at 1:15 PM IST
हाथरस : थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में वृद्ध की हत्या का खुलास बीते गुरुवार के पुलिस न कर दिया है. वृद्ध की उनके सगे भतीजे ने रुपयों के लेन देन विवाद में की थी. पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद करने के बाद जेल भेज दिया है.
बता दें, थाना हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा (75) पुत्र बंगाली शर्मा अपने घर में अकेले रहते थे. बीते 27-28 अप्रैल की रात में उनकी हत्या कर दी गई थी. जगदीश प्रसाद के दामाद लक्ष्मण कुमार शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद उपाध्याय निवासी मास्टर काॅलोनी थाना इगलास जिला अलीगढ़ ने इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस सहित 5 टीमों का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 29 अप्रैल को संदिग्ध कपिल शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी पहाड़पुर थाना को गांव हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में कपिल ने वारदात की बात कुबूल कर ली. इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है.
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जगदीश शर्मा की हत्या उनके सगे भतीजे कपिल शर्मा ने की थी. कपिल ने जगदीश से ट्रैक्टर उधार लिया था. जिसके लिए उन्होंने तीन लाख रुपये दिए थे. अब वे उसके पैसे मांग रहे थे. पैसे न देने पर उन्होंने कपिल को अपशब्द कहे और डांटा. यह बात कपिल को नागवार गुजरी और उसने रात में घर में घुसकर हत्या कर दी थी. आरोपी को जेल भेज दिया गया. है.

