ETV Bharat / state

बड़सर के शिवम चौहान ने HPAS परीक्षा में हासिल की 24वीं रैंक, बने असिस्टेंट कमिश्नर

बड़सर के शिवम चौहान ने HPAS परीक्षा पास कर बने असिस्टेंट कमिश्नर.

Hamirpur Shivam Chauhan 24th rank in HPAS
बड़सर के शिवम चौहान ने पास HPAS परीक्षा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 1, 2026 at 2:18 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के रहने वाले शिव चौहान ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल की है. इस उपलब्धि के साथ ही शिवम चौहान का चयन असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है. शिवम ने ये सफलता प्राप्त कर पूरे बड़सर क्षेत्र का नाम रौशन किया है.

शिवम ने बताए सफलता के टिप्स

शिवम चौहान मूल रूप से गांव गुजरेड़ा, डाकघर एवं तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के निवासी हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर प्राप्त की और इसके बाद सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन (बीटेक) की डिग्री हासिल की है. तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उनका लक्ष्य शुरू से ही प्रशासनिक सेवाओं में जाने का रहा. शिवम ने बताया कि, लगातार कठिन परिश्रम, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के साथ की गई तैयारी ने उन्हें इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता दिलाई है.

परिजनों के अनुसार शिवम चौहान शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं. पढ़ाई के साथ-साथ शिवम ने समय प्रबंधन और आत्म अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया. प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर शिवम ने यह साबित कर दिया है कि सही दिशा में की गई मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उनकी सफलता विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है.

शिवम के पिता AGM और माता BEEO के पद से सेवानिवृत्त

शिवम के पिता करतार सिंह चौहान पंजाब नेशनल बैंक से सहायक महाप्रबंधक (AGM) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता सुधेश चौहान शिक्षा विभाग में ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर (BEEO) के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं. शिक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी से जुड़े पारिवारिक वातावरण ने शिवम के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाई है. माता-पिता से मिले बेहतर मार्गदर्शन और समर्थन ने उनकी सफलता की नींव मजबूत की.

शिवम ने युवाओं को बताए सफलता के 'मंत्र'

वहीं, अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवम चौहान ने बताया कि, "HPAS परीक्षा में उनकी 24वीं रैंक आई है. यह सफलता निरंतर मेहनत, परिवार के सहयोग और सकारात्मक सोच का परिणाम है. युवाओं से अपील की है कि वे लक्ष्य तय कर पूरे समर्पण के साथ तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी."

शिवम और उनके परिवार वालों को मिल रही बधाइयां

शिवम चौहान की इस सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर है. परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि शिवम की सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रशासनिक सेवाओं की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी.

ये भी पढ़ें: HAS Result 2025: डिपो संचालक की बेटी ने रचा इतिहास, मेघा ने HPAS में किया टॉप

ये भी पढ़ें: HAS Result 2025: पांचवें प्रयास में पाई सफलता, मंडी के मनोज ने हासिल किया 17वां रैंक

ये भी पढ़ें: HAS परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 30 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, सिरमौर की मेघा सिंह कंवर ने किया टॉप