हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप, फैन बोला - अपशब्द बोले, माफी की डिमांड
हरियाणा के हिसार में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर मोबाइल तोड़ने और अपशब्द बोलने का आरोप लगा है जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

Published : January 1, 2026 at 10:18 PM IST
हिसार : हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर फैन का महंगा मोबाइल फोन तोड़ने और अपशब्द कहने के आरोप लगे हैं. शिकायत कर्ता ने हिसार के आजाद नगर थाने में पूरे मामले की शिकायत की है. साथ ही अपना वीडियो जारी कर मासूम शर्मा से पूरे मामले में माफी की मांग भी की है. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
मासूम शर्मा पर लगाए आरोप : जानकारी के अनुसार हिसार में ट्यूलिप रिसोर्ट में नए साल पर सजल जैन ने भजन संध्या का आयोजन किया था जिसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को निमंत्रण देकर बुलाया गया था. हिसार के मुल्तानी चौक के रिंकू के बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ भजन संध्या कार्यक्रम में गया था. इस दौरान कुछ लोग मासूम शर्मा के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे. वो भी मासूम शर्मा के पास सेल्फी लेने पहुंच गया. रिंकू का आरोप है कि "इस दौरान मासूम शर्मा ने उनका मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया जिसके चलते उसका महंगा मोबाइल फोन वहीं टूट गया. यही नहीं मासूम शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अपशब्द तक कह डाले. इसके बाद उसने आजाद नगर थाने जाकर सिंगर मासूम शर्मा और कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है. वे अब चाहते हैं कि मासूम शर्मा पूरे मामले में वीडियो जारी कर माफी मांगे. उन्हें पैसों की नहीं अपने सम्मान की परवाह है."
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया : वहीं आजाद नगर के थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि "मासूम शर्मा समेत बाकी लोगों के खिलाफ उन्हें शिकायत मिली है. दोनों पक्षों से पूरे मामले को लेकर बातचीत की जाएगी. इसके लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया भी गया है". वहीं पूरे मामले में अभी तक मासूम शर्मा या कार्यक्रम के आयोजक का कोई पक्ष सामने नहीं आ पाया है.

कौन हैं मासूम शर्मा ? : आपको बता दें कि हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा म्यूज़िक इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है और वे जुलाना के ब्राह्मणवास के रहने वाले हैं. वे कई हिट गाने लिख और गा चुके हैं. साथ ही सपना चौधरी समेत हरियावी फिल्म और म्यूज़िक इंडस्ट्री के बड़े चेहरों के साथ काम भी कर चुके हैं. उनके कई गाने सुपर डुपर हिट रह चुके हैं और लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - बीवी की टीटीई से ट्रेन में हुई लड़ाई, रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने पर बात आई, पति अरेस्ट
ये भी पढ़ें - रेवाड़ी से राजस्थान जा रही ट्रेन के शीशे तोड़े, चढ़ने से रोकने पर यात्रियों ने किया बवाल
ये भी पढ़ें - हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का इंस्टाग्राम पर अकाउंट बैन, फेसबुक पोस्ट कर सरकार पर निकाली भड़ास

