ETV Bharat / state

करनाल के युवक की स्पेन में हार्ट अटैक से मौत, 3 महीने पहले जमीन बेचकर गया था विदेश, पिता ने सरकार से मांगी मदद

करनाल के मुकेश की स्पेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई. वो तीन महीने पहले जमीन बेचकर विदेश गया था.

Haryana youth dies abroad
करनाल के युवक की स्पेन में हार्ट अटैक से मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 7, 2026 at 2:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: करनाल के कैमला गांव के 28 वर्षीय युवक मुकेश की स्पेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई. तीन महीने पहले मुकेश अपनी पत्नी सपना के साथ बेहतर जीवन की तलाश में विदेश गया था. उनके परिवार में इस दुखद घटना से मातम छा गया है. पिता देवी सिंह ने बताया कि, "बेटे की मौत की खबर मिलते ही हमारा पूरा परिवार स्तब्ध रह गया." इसके साथ ही पिता ने सरकार से बेटे के शव को भारत लाने और अंतिम संस्कार के लिए मदद की गुहार लगाई है.

जमीन बेचकर गया स्पेन: परिवारवालों की मानें तो मुकेश और उनकी पत्नी ने स्पेन जाने के लिए अपने परिवार की जमीन बेच दी थी. पिता देवी सिंह ने बताया कि, "कुल 20 लाख रुपए खर्च कर बेटे को टूरिस्ट वीजा पर भेजा था. आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद हमने यह कदम उठाया, ताकि मुकेश विदेश में रोजगार कर सके और जीवन स्तर सुधार सके."

काम के दौरान आया हार्ट अटैक: मुकेश के पिता ने बताया कि स्पेन में शुरुआत में मुकेश और उसकी पत्नी बार्सिलोना के एक स्टोर में काम करते थे, लेकिन नौकरी छूट जाने के बाद उन्होंने एक रेस्टोरेंट में फूड डिलीवरी करना शुरू किया. इसी दौरान मुकेश पहाड़ी इलाके में साइकिल से डिलीवरी कर रहा था. तभी उसे हार्ट अटैक आ गया और जमीन पर गिरने के बाद उसकी मौत हो गई. पत्नी भी उसी रेस्टोरेंट में काम करती थी.

अंतिम संस्कार के लिए परिवार ने मांगी मदद: मुकेश के पिता ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के शव को भारत लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके. इसके अलावा उन्होंने लोगों से और सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें:अमेरिका भेजने का झांसा देकर ग्वाटेमाला में छोड़ा युवक, किसान से ठगे 43 लाख, जमीन बेचकर विदेश भेजा था बेटा