हरियाणा में 25 डिग्री तापमान के साथ गर्मी की आहट, किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों की एडवाइजरी जारी
हरियाणा में सर्दियां खत्म हो रही हैं और गर्मी की आहट होने लगी है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए सलाह दी है.


Published : February 7, 2026 at 9:14 AM IST
चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है और अब दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब पहुंच गया है. 6 फरवरी को फरीदाबाद में सबसे अधिक 24.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
किसानों को सलाह: मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल 15 दिन पहले ही तामपान बढ़ने लगा है. जबकि आमतौर पर 20 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जाती थी. ऐसे में तापमान में इस उछाल और शुष्क मौसम किसानों की चिंता भी बढ़ा रहा है. मौसम में जल्दी बदलाव के चलते कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि सरसों, चने, गेहूं और रबी की फसलों को शुष्क परिस्थितियों और गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें. विशेष रूप से सरसों की फसल में बढ़ती गर्मी और नमी के चलते सफेद रस्ट जैसी बीमारियों का खतरा है.
Observed #Minimum #Temperature over #Punjab, #Haryana & #Chandigarh dated 07-02-2026 pic.twitter.com/68EJwc4LMU
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) February 7, 2026
सब्जियों का भी रखें ख्याल: किसानों को नियमित निगरानी और मौसम साफ रहने पर अनुशंसित दवाओं का छिड़काव करना जरूरी है. इसी के साथ शुष्क हवाओं से फसलों को बचाने के लिए किसानों को जरूरत पड़ने पर सिंचाई करने की सलाह दी गई है. बदलते तापमान के चलते सरसों में बीमारियों का खतरा है. किसानों को मौसम साफ रहने पर दवाओं का छिड़काव करना होगा. वहीं, सब्जियों की कटाई ओस सूखने के बाद दिन के समय करनी चाहिए, ताकि सब्जियां सड़े नहीं.
Observed #Maximum #Temperature over #Punjab, #Haryana & #Chandigarh dated 06-02-26 pic.twitter.com/Mt5xH1ZjId
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) February 6, 2026
आगे कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद इसमें 2-4°C की और वृद्धि होने की संभावना है. रात के समय अभी भी हल्की ठंड और कहीं-कहीं कोहरा रहने के आसार हैं. वहीं, चंडीगढ़ में भी दिन के समय धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: हरियाणा में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और शीतलहर से लुढ़केगा पारा, जानें आज के मौसम का हाल
ये भी पढ़ें: हरियाणा में आज करवट लेगा मौसम, तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं, फरीदाबाद में सबसे ज्यादा टेंपरेचर रिकॉर्ड

