ETV Bharat / state

हरियाणा में 4 दिनों तक घने कोहरे का रेड अलर्ट, घंटों देरी से पहुंच रही ट्रेन, अभी और लुढ़केगा पारा

हरियाणा में मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इस दिन से और ठंडा हो जाएगा मौसम

8 जिलों में येलो अलर्ट
हरियाणा में ठंड (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 23, 2025 at 7:11 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है. राज्य में मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है. आने वाले 4 दिनों में कोहरे और कोल्ड-डे की स्थिति जनजीवन को प्रभावित कर सकती है. घनी धुंध और कड़कड़ाती सर्दी के बीच वाहनों पर भी असर पड़ रहा है. रेल यातायात से लेकर सड़कों तक वाहन चालकों के लिए घनी धुंध चुनौती बनी हुई है.

यातायात प्रभावित: घने कोहरे के बीच ट्रेन लेट हो रही हैं, पानीपत से करीब 15 ट्रेनें लेट चल रही हैं. अंबाला में भी ट्रेन देरी से पहुंच रही हैंय. वहीं, रेवाड़ी में भी हालात सामान्य ही हैं. चलते लोग काफी परेशान है. स्टेशन पर इस ठिठुरन में घंटों इंतजार कर यात्री अपनी मंजिल तक पहुंच रहे हैं. इसके अलावा, भिवानी में भी घना कोहरा छाया हुआ है, शीतलहर चल रही है. जनजीवन प्रभावित हो रहा है. रेवाड़ी में भी मंगलवार सुबह घनी धुंध के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई. आज यानी मंगलवार को मौसम विभाग ने हिसार, फतेहाबाद और सिरसा समेत उत्तर हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

घनी धुंध का अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक 24 दिसंबर से मौसम बदलेगा. ज्यादा तापमान गिरने की संभावना है. राज्य में सबसे कम तापमान 22 दिसंबर की सुबह 6.0 दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान गुरुग्राम जिले में 22.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है.

8 जिलों में येलो अलर्ट
हरियाणा में ठंड (Etv Bharat)

24-25 को और ठंडा होगा मौसम: मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 दिसंबर को मौसम खराब रहेगा. बारिश की संभावना है. सुबह-सुबह के समय अधिक अंधेरा छाया रह सकता है. कोल्ड वेव का भी असर देखने को मिल सकता है. कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे. 26 दिसंबर के बाद मौसम स्थिर रह सकता है. कोहरे से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं. 27 दिसंबर को धुंध और सर्दी दोनों का ही असर रहेगा.

ये भी पढ़ें: हरियाणा के 12 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट, दिन और रात का टेंपरेचर गिरा, सरकारी कार्यालयों पर पड़ा असर

ये भी पढ़ें: धुंध में गाड़ी कैसे चलाएं?, फरीदाबाद के ट्रैफिक ताऊ ने पढ़ाया नियमों का पाठ, फौरन करें फॉलो