ETV Bharat / state

हरियाणा में घने कोहरे का कोहराम, विजिबिलिटी जीरो, 30 दिसंबर तक पड़ेगी सूखी ठंड, गिरेगा टेंपरेचर

हरियाणा में आज धुंध और सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल धुंध से कोई राहत मिलने वाली नहीं है. विजिबिलिटी जीरो हुई.

हरियाणा में घने कोहरे का कोहराम
हरियाणा में घने कोहरे का कोहराम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 26, 2025 at 7:44 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: हरियाणा में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है. कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो बनी हुई है. मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 30 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है. प्रदेश में इन दिनों सूखी ठंड का असर देखा जा रहा है. पूरे प्रदेश में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बीते तीन-चार दिनों से राज्य के कई हिस्सों में घनी धुंध की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. आने वाले दिनों में तापमान और नीचे गिरने के आसार हैं.

सबसे ठंडा सोनीपत: वहीं, सोनीपत की रात सबसे ठंडी रही. यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, दिन के समय पलवल में सबसे अधिक तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के समय धूप खिलने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि उत्तरी हरियाणा में कुछ जिलों में कोहरा पड़ने का अनुमान भी है.

किसानों के लिए मौसम वरदान: वहीं, किसानों को इस धुंध और सर्द मौसम से काफी फायदा हो रहा है. किसानों को इन दिनों काफी राहत मिल रही है. सरसों की अच्छी पैदावार के लिए मौसम वरदान माना जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है और सड़क हादसों में भी इजाफा देखा जा रहा है.

कोहरे में लिपटा चंडीगढ़: चंडीगढ़ के मौसम की बात करें तो गुरुवार को पूरा दिन मौसम ठंडा रहा और धुंध छाई रही. वहीं, शुक्रवार की सुबह की शुरुआत भी घनी धुंध के साथ हुई. सुबह 7 बजे तक गहरा अंधेरा छाया रहा. विजिबिलिटी प्रभावित रही. शहर का तापमान शुक्रवार सुबह 7 बजे 9 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: कोहरे के घेरे में हरियाणा , अंबाला में सीजन की सबसे हेवी फॉग, वाहन चालकों के लिए बनी चुनौती

ये भी पढ़ें: हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, अंबाला में जीरो विजिबिलिटी, चंडीगढ़ में भी 3 दिन बाद घने कोहरे की दस्तक