ETV Bharat / state

हरियाणा टीईटी 2025 संभावित रूप से 17-18 जनवरी को आयोजित, बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी

हरियाणा टीईटी 2025 17-18 जनवरी को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी. बोर्ड अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी.

Haryana TET 2025
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 20, 2025 at 1:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 को 17 और 18 जनवरी को आयोजित किए जाने की संभावना है. बोर्ड ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है. बोर्ड की तैयारी पूरी है.अनुमति मिलते ही अंतिम तैयारी शुरू कर दी जाएगी.

बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी: HSEB चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, "हर वर्ष HTET न्यायालय के आदेशों के अनुसार आयोजित की जाती है, लेकिन 2024 की परीक्षा में देरी के कारण 2025 का HTET भी विलंबित हो रहा है. फरवरी में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, इसलिए पहले ही HTET आयोजित कराना जरूरी है."

हरियाणा टीईटी 2025 संभावित रूप से 17-18 जनवरी को आयोजित (ETV Bharat)

आगामी HTET की तैयारी: डॉ. पवन कुमार ने आगे बताया कि, "निदेशालय से अनुमति मिलते ही HTET 2025 की अंतिम तैयारी शुरू कर दी जाएगी. इस परीक्षा का समयपूर्व आयोजन सुनिश्चित करेगा कि फरवरी में बोर्ड परीक्षाओं के साथ किसी प्रकार का टकराव न हो. HTET 2025 को समय पर आयोजित करने का लक्ष्य है, ताकि सभी अभ्यर्थी अपनी पात्रता परीक्षा पूरी कर सकें और शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में बाधा न आए."

जुलाई में हुई थी HTET 2024: HTET 2024 की परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित की गई थी. पीजीटी लेवल-3 के लिए 1,20,943 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और 1,00,559 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए. टीजीटी लेवल-2 के लिए 2,01,517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और 1,67,000 ने परीक्षा दी. पीआरटी लेवल-1 के लिए 82,917 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जबकि 66,000 ने परीक्षा दी. कुल मिलाकर 3,31,041 उम्मीदवारों ने HTET 2024 में भाग लिया.

नियमों के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 90 अंक और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से 82 अंक प्राप्त करना आवश्यक है. HTET 2024 का परिणाम लगभग साढ़े तीन महीने बाद, 10 नवंबर को घोषित किया गया, जिसमें लगभग 47,000 उम्मीदवार पास हुए.

ये भी पढ़ें:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में 82 लाख के घोटाले का खुलासा, वर्तमान चेयरमैन ने पूर्व चेयरमैन पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को मिली हाईटेक डाटा सेंटर की मंजूरी, 25 करोड़ रुपये की आएगी लागत