ETV Bharat / state

हरियाणा एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार

हरियाणा एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग के 4 शार्प शूटर को अरेस्ट किया गया है.

Haryana STF arrests four sharpshooters of Rohit Godara Goldy Brar gang
हरियाणा एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 15, 2026 at 7:22 PM IST

|

Updated : January 15, 2026 at 7:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करनाल को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़े रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चार विदेशी निर्मित पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

4 शार्प शूटर अरेस्ट : दरअसल एसटीएफ करनाल ने करनाल क्षेत्र से रमन और लोकेश (निवासी ग्राम मुंदड़ी, जिला कैथल) को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे एक बुलेटप्रूफ वाहन में घूम रहे थे. इसके बाद 14 जनवरी 2026 को इसी मामले में वांछित आरोपी बलराज उर्फ बलराम और रविंदर सिंह उर्फ रवि को थाना पुंडरी, जिला कैथल के क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े नेटवर्क के लिए भी काम कर चुके हैं. एसटीएफ की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अमेरिका में रहते हुए गंभीर संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे. 23 दिसंबर 2024 को स्टॉकटन, कैलिफोर्निया में गैंगस्टर सुनील यादव उर्फ गोलिया की हत्या में उनकी भूमिका सामने आई है, जिसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली गई थी. इसके अलावा 18 अक्टूबर 2025 को फ्रेज़नो, कैलिफोर्निया में कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर पर हुए जानलेवा हमले की साजिश में भी आरोपी शामिल थे. इस हमले में बनवारी गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई थी.

हरियाणा एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई (Etv Bharat)

जबरन वसूली का रैकेट चलाते थे : जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी विदेश से बैठकर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में जबरन वसूली का रैकेट चला रहे थे और रंगदारी ना देने पर फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटरपोल और अमेरिका की संबंधित एजेंसियों को औपचारिक सूचना देकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय किया जाएगा.

Haryana STF arrests four sharpshooters of Rohit Godara Goldy Brar gang
रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : हरियाणा ने EWS इनकम लिमिट बढ़ाई, अब 8 लाख रुपये की आय वाले परिवारों की बल्ले-बल्ले

ये भी पढ़ें : हरियाणा के स्कूलों में ठंड के चलते छुट्टियां बढ़ी, अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे, 19 जनवरी को लगेगी क्लास

ये भी पढ़ें : हरियाणा में पूर्व मंत्री के घर ED की रेड, धड़ाधड़ घुसी 17 लोगों की टीम, कांग्रेस नेता बोले- बदले की भावना से कार्रवाई

Last Updated : January 15, 2026 at 7:53 PM IST