रेनू भाटिया ने रेवाड़ी पुलिस को लगाई फटकार, पूछा- क्यों नहीं की कार्रवाई, दो घंटे में दर्ज करो FIR
हरियाणा के रेवाड़ी पहुंची राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पुलिस को फटकार लगाई है.

Published : January 6, 2026 at 6:20 PM IST
|Updated : January 6, 2026 at 7:51 PM IST
रेवाड़ी : हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने अपने दो दिवसीय रेवाड़ी दौरे के दूसरे दिन जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे बेहद चिंताजनक बताया.
रेनू भाटिया ने वन स्टॉप सेंटर का दौरा किया : चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि लगभग ढाई साल पहले भी उन्होंने इस वन स्टॉप सेंटर को मौजूदा स्थान से स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे. जिला प्रशासन ने उस समय कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए बनाए गए इस केंद्र की मौजूदा स्थिति बेहद खराब है और इसे देखकर उनका मन आहत हुआ है. उन्होंने कहा कि रेवाड़ी एसपी से कहा है कि यहां पर किसी महिला पुलिसकर्मी की फौरन नियुक्ति होनी चाहिए.
रेनू भाटिया ने लगाई फटकार : वन स्टॉप सेंटर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया को रामपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी एक महिला ने बताया कि हमारे परिवार पर आज से 5 दिन पहले बदमाशों ने हमला कर दिया था, लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की. रेनू भाटिया ने इस दौरान पुलिस पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि रेवाड़ी एसपी को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने पीड़िता को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने डीएसपी जोगेंद्र कुमार को फटकार लगाते हुए कहा कि जांच अधिकारी बिना बात किए बगैर कहां चला गया. उन्होंने कहा कि मामले में दो घंटे के अंदर एफआईआर दर्ज की जाए. रेनू भाटिया की फटकार के बाद पुलिस विभाग जागा और फिर फौरन एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - रेवाड़ी से राजस्थान जा रही ट्रेन के शीशे तोड़े, चढ़ने से रोकने पर यात्रियों ने किया बवाल
ये भी पढ़ें - टाइम से पहले दौड़ पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस, प्लेटफॉर्म पर धड़ाधड़ गिरे यात्री, मच गई चीख-पुकार
ये भी पढ़ें - बीवी की टीटीई से ट्रेन में हुई लड़ाई, रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने पर बात आई, पति अरेस्ट

