ETV Bharat / state

फर्जी मामलों पर महिला आयोग का कड़ा रुख, झूठे रेप केस दर्ज कराने पर रहेगी नजर

गुरुग्राम में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं महिला चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने झूठे केस में फंसाने वाली महिलाओं के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही.

Haryana State Women Commission
Haryana State Women Commission (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 10, 2026 at 8:03 AM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 8:49 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: महिलाओं के आत्मसम्मान के बचाव में देश में कई तरह के कानून बनाए गए हैं. जिससे पीड़ित महिलाओं को इंसाफ मिल सके. लेकिन दुर्भाग्य ये है कि कुछ महिलाएं अपने फायदे के लिए इन कानूनों का गलत इस्तेमाल भी करती हैं. महिलाओं के लिए बनाने गए कानूनों का गलत इस्तेमाल न हो, इसके लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सख्त रुख अपनाया है.

गुरुग्राम के दो दिवसीय दौरे के दौरान महिला आयोग चेयरपर्सन ने कहा कि "ऐसे झूठे मामलों से न केवल कानून का दुरुपयोग होता है, बल्कि वास्तविक पीड़ित महिलाओं की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है. आयोग अब फर्जी शिकायत करने वाली महिलाओं और युवतियों पर कड़ी नजर रखेगा".

"झूठे केस वालों पर होगी कार्रवाई": रेणु भाटिया ने बताया कि "गुरुग्राम जैसी मेट्रो सिटी में भी फर्जी यौन शोषण के मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि "कुछ महिलाएं ब्यूटी पार्लर में महंगा मेकअप कराने के बाद बिल चुकाने से बचने के लिए मेकअप आर्टिस्ट को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती हैं. इसी तरह टेलर और कैब ड्राइवरों को भी फर्जी मामलों में डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आई हैं. निर्दोष लोगों पर झूठे आरोपों में फंसाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी".

फर्जी मामलों पर महिला आयोग का कड़ा रुख (Etv Bharat)

रेणु भाटिया ने वृद्धआश्रम का किया दौरा: वहीं, रेणू भाटिया ने सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि "घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए". प्री-मैरिटल कम्यूनिकेशन सैल की पहल का भी जिक्र किया. जिसके माध्यम से युवाओं को वैवाहिक जीवन की सही समझ दी जा सके. इसके अलावा, रेणु भाटिया ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल और ओल्ड एज होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि "महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है".

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद में नेशनल लेवल की शूटर का यौन शोषण, आरोपी कोच सस्पेंड, FIR दर्ज

ये भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को नूंह कोर्ट ने किया सजा का ऐलान, 10 साल कठोर कारावास और जुर्माना लगाया

ये भी पढ़ें: भिवानी में नशा तस्करों पर शिकंजा, अवैध संपत्ति की जब्त, DSP बोले- "जेल में डालना ही नहीं, अपराधियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ना मकसद"

Last Updated : January 10, 2026 at 8:49 AM IST