ETV Bharat / state

खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल को दी बड़ी सौगात, जैकपॉट पोर्टल के माध्यम से अब प्रशासन से सीधे जुड़ेगी जनता

पलवल में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जैकपॉट पोर्टल का शुभारंभ किया है. इस पोर्टल पर आमजन अपने सुझाव दे सकते हैं.

खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल को दी बड़ी सौगात
खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल को दी बड़ी सौगात (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 26, 2025 at 9:31 AM IST

|

Updated : December 26, 2025 at 10:12 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलवल: हरियाणा के पलवल में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने जैकपॉट पोर्टल का शुभारंभ किया. जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि "जैकपॉट पोर्टल के माध्यम से लोगों को जिला से संबंधित जानकारी भी दी. आमजन जिला प्रशासन से संबंधित विभागों के बारे में जैकपॉट पोर्टल पर अपने सुझाव भी दे सकते हैं. जिसकी मॉनिटरिंग जिला उपायुक्त द्वारा नोडल अधिकारी द्वारा की जाएगी".

कृष्णपाल गुर्जर पर लगे आरोपों पर बोले खेल मंत्री: वहीं, खेल राज्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा नगर परिषद में घोटालों को लेकर दिए विजिलेंस के आदेशों पर कहा कि "वो अपना काम कर रहे हैं. हम अपना काम कर रहे हैं. मेरे पास घोटालों की कोई जानकारी नहीं है". वहीं, गौरव गौतम ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा भरी मीटिंग में पार्टी के जिलाध्यक्ष को दी गई नसीहत पर कहा कि "मैं उस मीटिंग में नहीं था. मेरे पास कोई जानकारी नहीं है".

कृष्णपाल गुर्जर पर लगे आरोपों पर बोले खेल मंत्री (Etv Bharat)

शिकायत निवारण में पहले स्थान पर पलवल: तो वहीं, खेल मंत्री ने कहा कि "पलवल जिला सीएम विंडो के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निवारण करने में प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है. समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं. बीजेपी सरकार द्वारा विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. प्रदेश सरकार द्वारा पलवल जिला के विकास के लिए करोड़ों रुपये की राशि प्रदान की गई है".

ये भी पढ़ें: हरियाणा में सुशासन दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को CM ने किया सम्मानित, सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल का भी शुभारंभ

ये भी पढ़ें: रेवाड़ी में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के साथ प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़, बोली- हाथ पकड़ा, धमकी दी, केस दर्ज

Last Updated : December 26, 2025 at 10:12 AM IST