ETV Bharat / state

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, हरियाणा की 2 सीटों पर होगा मतदान, जानें विधानसभा की स्थिति और जीत का समीकरण

Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा की दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. जानें जीत का पूरा समीकरण.

Haryana Rajya Sabha Election 2026
Haryana Rajya Sabha Election 2026 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 18, 2026 at 11:52 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों (10 राज्यों में) के लिए चुनाव का ऐलान किया है, जिसमें हरियाणा की 2 सीटें भी शामिल हैं. बीजेपी राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा की सीट खाली हो रही है. फिलहाल दोनों सीटें बीजेपी के पास हैं, लेकिन विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस की मौजूदा सीटों की स्थिति के हिसाब से, एक सीट पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है.

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव: हरियाणा विधानसभा की मौजूदा स्थिति को देखें तो सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 48 विधायक हैं. वहीं कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल यानी इनेलो के पास दो और तीन विधायक निर्दलीय हैं. बता दें कि राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी को जारी होगा. 5 मार्च नॉमिनेशन की अंतिम तिथि है. 16 मार्च को मतदान होगा. इसी दिन शाम तक नतीजे घोषित किए जाएंगे. हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा.

Haryana Rajya Sabha Election 2026
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान (Election Commission)
Haryana Rajya Sabha Election 2026
हरियाणा की 2 सीटों पर होगा मतदान (Election Commission)

राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम:

  • नोटिफिकेशन जारी: 26 फरवरी 2026
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
  • नामांकन जांच: 6 मार्च 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026
  • मतदान: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • मतगणना और परिणाम: 16 मार्च 2026 शाम 5 बजे से

हरियाणा विधानसभा में वोटिंग मैथ्स और जीत का समीकरण: हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं. राज्यसभा चुनाव में प्रत्येक विधायक का वोट मूल्य 100 अंक होता है. कुल वोट वेल्यू = 90 × 100 = 9000. जीत के लिए जरूरी quota (Single Transferable Vote सिस्टम के तहत): Quota= (कुल वोट वेल्यू ÷ (सीटें + 1) यानी (9000 ÷ 3) + 1 = 3001 अंक यानी किसी उम्मीदवार को जीतने के लिए कम से कम 31 विधायकों का पूरा समर्थन (31 × 100 = 3100) जरूरी है.

हरियाणा विधानसभा की मौजूदा स्थिति:

पार्टीविधायककुल वोट वेल्यू
BJP484800
IND (BJP समर्थित)3300
BJP+IND कुल515100
कांग्रेस373700
INLD2200

संभावित नतीजा और वोटों का गणित: BJP के पास 51 विधायक हैं, जो quota (3001) से काफी ज्यादा है. इसलिए BJP को एक सीट आसानी से मिल जाएगी. कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं (3700 अंक), जो quota से ऊपर है. इसलिए कांग्रेस को भी एक सीट मिलने की मजबूत संभावना है. वोटों का गणित ऐसा है कि BJP और कांग्रेस दोनों एक-एक सीट जीत सकती हैं. BJP यदि दो उम्मीदवार उतारती भी है, तो उसके कुल 5100 अंक दो quota (6002) पूरा नहीं कर पाएंगे, और दूसरी सीट कांग्रेस के खाते में चली जाएगी.

ये भी पढ़ें- 'हरियाणा की जनता के सुझावों पर ही बनेगा 2026-27 का बजट', सीएम नायब सिंह सैनी बोले - 2 मार्च को विधानसभा में पेश करेंगे

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ नगर निगम का 1712 करोड़ का बजट पेश, ‘सिटी ब्यूटीफुल से सिटी पावरफुल’ बनाने का ऐलान