ETV Bharat / state

पंचकूला में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, HPSC घेराव के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए गए सांसद

हरियाणा के पंचकूला में युवा कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता की हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय का घेराव करने के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई.

Haryana Pradesh Youth Congress gherao Haryana Public Service Commission HPSC office
पंचकूला में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 17, 2026 at 3:00 PM IST

|

Updated : February 17, 2026 at 3:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में HPSC के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई है जिसके बाद वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया गया है. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद वरुण चौधरी को हिरासत में लिया गया है. आपको बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 600 पदों में से 450 खाली रहने, पीजीटी कंप्यूटर साइंस में 1700 पदों में केवल 39 युवा के पास होने और 35 प्रतिशत क्राइटेरिया को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है.

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन : हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष आज पंचकूला में हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय का घेराव कर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी पदाधिकारी समूचे हरियाणा के विभिन्न जिलों से अपने समर्थकों, व कार्यकर्ताओं के साथ पंचकूला पहुंचे हैं. वहीं दूसरी ओर जिला पंचकूला पुलिस ने भी एचपीएससी कार्यालय की घेराबंदी को देखते हुए अपनी तैयारी कर रखी थी.

HPSC घेराव के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की (Etv Bharat)

पुलिस-कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की : हरियाणा युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय के घेराव के लिए बैरिकेड के नजदीक पहुंचे जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई. कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेड लांघ कर आगे की और कूच करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग की दो लेयर बनाई है.

पानी की बौछारें की गई : युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का रोष प्रदर्शन उग्र होता देख जिला पुलिस ने पानी की बौछारें कर दी है. पानी की तेज बौछारों से सभी कार्यकर्ताओं को इधर-उधर खदेड़ा गया है. बीच की सड़क पूरी तरह खाली कर कांग्रेसी युवा नेता और कार्यकर्ता सड़क के दोनों और खड़े हो गए हैं.

हिरासत में लिए गए सांसद (Etv Bharat)

दीपेंद्र हुड्डा, वरुण चौधरी हिरासत में : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद वरुण चौधरी को हरियाणा पुलिस रोडवेज की बस से हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है.

प्रदर्शन से पहले तैयारी (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : अंबाला में घर के वॉशरूम में गिरे कैबिनेट मंत्री अनिल विज, दोनों पैर में फ्रैक्चर, "चल री सजनी" गाना गुनगुनाते दिखे

ये भी पढ़ें : हरियाणा में कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, कैथल SDM को झुनझुना देने की कोशिश की थी, कहा था- पकड़ो और बजाओ

ये भी पढ़ें : डच महिला बाइकर हुई हरियाणा की मुरीद, अनजान परिवार ने यूं जीता दिल, यूट्यूब पर लोगों ने खूब बरसाया प्यार

Last Updated : February 17, 2026 at 3:50 PM IST