ETV Bharat / state

बिजली कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी, बोले-"ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द नहीं हुई तो करेंगे ब्लैकआउट"

भिवानी में बिजली कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध किया. इस दौरान उन्होंने ब्लैकआउट की चेतावनी दी.

Power Employees Protest Bhiwani
भिवानी में बिजली कर्मचारियों का सरकार पर फूटा गुस्सा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 23, 2025 at 3:34 PM IST

|

Updated : December 23, 2025 at 3:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार और बिजली निगमों के खिलाफ ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो पूरे प्रदेश में ब्लैकआउट करेंगे.

बिजली कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: भिवानी के सर्कल ऑफिस में भिवानी और दादरी जिले के बिजली कर्मचारियों ने आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भिवानी में भिवानी सर्कल कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने सरकार और बिजली विभाग के एमडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों के लिए जानलेवा है. नई जगह पर तकनीकी बिंदुओं की जानकारी न होने के कारण उनकी जान जोखिम में पड़ सकती है.

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द नहीं हुई तो करेंगे ब्लैकआउट (ETV Bharat)

कर्मचारी नेताओं ने दी ब्लैकआउट की चेतावनी: विरोध के दौरान कर्मचारी नेता बल्लू बामला ने कहा कि, "हमारी बिजली मंत्री अनिल विज से मुलाकात हो चुकी है. यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो 30 दिसंबर को पंचकूला में विभिन्न निगमों के एमडी दफ्तर का घेराव करेंगे. इसके बाद 7 जनवरी को हिसार सर्कल के एमडी ऑफिस का घेराव करेंगे. सरकार द्वारा पॉलिसी लागू रखी गई तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन होगा. जरूरत पड़ने पर हम ब्लैकआऊट करेंगे." वहीं, कर्मचारी नेता राजकुमार सांगवान ने कहा कि, "बिजली विभाग के लगभग 50 कर्मचारी कार्य के दौरान शहीद हो चुके हैं, जो आम्र्ड फोर्स के शहीदों से किसी भी रूप में कम नहीं हैं. 24 घंटे में से 18 घंटे काम करने वाले कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और उपकरण उपलब्ध कराए बिना ऑनलाईन ट्रांसफर पॉलिसी थोपना सही नहीं है. कर्मचारियों का विरोध भविष्य में बड़े स्तर पर जारी रहेगा."

ये भी पढ़ें:यमुनानगर में युवती के अपहरण का मामला, लड़की का वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

Last Updated : December 23, 2025 at 3:45 PM IST