ETV Bharat / state

गुरुग्राम के "जलग्राम" बनने पर सियासी बवाल, राव इंद्रजीत सिंह ने CM से की मुलाकात, हुड्डा-सुरजेवाला ने उठाए सवाल

हरियाणा के गुरुग्राम में बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Haryana Politics on Gurugram WaterLogging Rao Inderjit Singh Bhupinder Hooda Randeep Singh Surjewala
गुरुग्राम के "जलग्राम" बनने पर सियासी बवाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 26, 2026 at 6:43 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में जब भी बारिश होती है तो उससे शहर की स्थिति दयनीय हो जाती है. लोग कई घंटों सड़कों पर जाम में फंस जाते हैं. वहीं सड़कें तालाब का रूप ले लेती है. ये स्थिति हर साल बारिश के मौसम में बनती है. करोड़ों खर्च करके स्थिति को बेहतर बनाने के सरकार के दावे बारिश में बहते हुए दिखाई देते हैं. वहीं अब इस मुद्दे को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है.

राव इंद्रजीत ने की सीएम से मुलाकात : केंद्रीय मंत्री और गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में जल भराव को लेकर सीएम नायब सैनी से मुलाकात की. राव इंद्रजीत सिंह ने मुलाकात के बाद कहा कि जलभराव गुड़गांव की हर साल की समस्या बन गई है. वहां पर साल दर साल पानी भरता रहता है. आज इसी विषय पर मैं मुख्यमंत्री से मिलने आया था. जो वहां के अधिकारी हैं, उनसे जवाब तलब किया जाएगा. जब तक कंक्रीट फैसले नहीं किए जाएंगे तब तक गुड़गांव की यह समस्या हल नहीं हो पाएगी.

गुरुग्राम के "जलग्राम" बनने पर सियासी बवाल (ETV Bharat)

"नदी-नालों के ऊपर कॉलोनी बसाई गई": वे कहते हैं कि जो नदी-नाले गुड़गांव में पहले थे, उनके ऊपर कॉलोनी काट दी गई है. उनके ऊपर सड़कें बन गई है, और कब्जे भी हो गए हैं. प्रजातंत्र में हम उनको हटा नहीं सकते हैं. लेकिन मैंने कहा है कि आप इतना पैसा दे दीजिए जैसे हम मेट्रो ग्राउंड के अंदर से लेकर जाते हैं उसी तरीके से नदी नालों के पानी निकालने के रास्ते जमीन के नीचे से बनाए जाएं. उस पर हम आज काम कर रहे हैं, और जो काम नहीं हुए उस पर हम अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं. पानी अगर एक जगह से हम रोकेंगे तो दूसरी तरफ से निकल जाएगा. इस मामले में हमें IIT के लोगों से बात करके कोई योजना बनानी पड़ेगी, तभी ये समस्या हल होगी.

Haryana Politics on Gurugram WaterLogging Rao Inderjit Singh Bhupinder Hooda Randeep Singh Surjewala
गुरुग्राम में धंस गई सड़क (ETV Bharat)

हुड्डा के निशाने पर प्रदेश सरकार : गुड़गांव में जल भराव पर भूपेंद्र हुड्डा ने राव इंद्रजीत के मीडिया में दिये बयान पर कहा कि राव साहब पहले भी मंत्री थे, आज भी मंत्री हैं. 12 साल में इन्होंने क्यों नहीं कुछ किया?. 12 साल पहले ऐसा क्यों नहीं सुना आपने ?. गुड़गांव हमने ऐसा शहर बनाया था जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है. उन्होंने निकासी का काम क्यों नहीं किया?. वे सीटिंग मेंबर है पार्लियामेंट में, केंद्र में उनकी सरकार है, 12 साल से बीजेपी की सरकार है, उन्होंने सिस्टम ठीक नहीं किया.

Haryana Politics on Gurugram WaterLogging Rao Inderjit Singh Bhupinder Hooda Randeep Singh Surjewala
गुरुग्राम में पानी में मस्ती करते बच्चे (ETV Bharat)

"गुरुग्राम को बाढ़ग्राम बनाया": हुड्डा के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "गुरुग्राम को कांग्रेस ने देश के लिए 'ग्रोथ ईंजन' बनाया. आज भाजपा के "ट्रिपल ईंजन" ने गुरुग्राम को बाढ़ग्राम, जलभराव, धंसती सड़कें, डूबती गाड़ियां, कीचड़, गंदगी, जानलेवा सड़कों का शहर बना दिया है. भाजपाई भ्रष्टाचार के 'तीनों ईंजन' साइबर सिटी गुरुग्राम के ड्रेनेज सिस्टम और रोड मेंटेनेंस का सारा पैसा कागजों में पी जाते हैं और जनता बेहिसाब मुश्किलें झेल रही है. कांग्रेस की सरकार में हरियाणा की उन्नति और उम्मीदों को नई उड़ान देने वाला गुरुग्राम को 'साइबर सिटी' बनाया, आज वो गुरुग्राम भाजपा की निकम्मी सरकार में भ्रष्टाचार से हुई बदहाली का शिकार है."

Haryana Politics on Gurugram WaterLogging Rao Inderjit Singh Bhupinder Hooda Randeep Singh Surjewala
गुरुग्राम में जलभराव के बीच फंसे बच्चे (ETV Bharat)
Haryana Politics on Gurugram WaterLogging Rao Inderjit Singh Bhupinder Hooda Randeep Singh Surjewala
रणदीप सुरजेवाला का पोस्ट (ETV Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : एक घंटे की बारिश ने खोली गुरुग्राम की पोल, सड़कें बनीं तालाब, वर्क फ्रॉम होम की एडवायजरी जारी

ये भी पढ़ें : जलभराव के बाद गुरुग्राम की सड़क पर चली नाव, विवाद बढ़ता देख कंपनी ने मांगी माफी

ये भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश से गुरुग्राम में पानी ही पानी, अंडरपास डूबे, सोहना रोड पर लंबा जाम, ट्रैफिक जाम से लोग परेशान