ETV Bharat / state

करनाल कृषि-डेयरी प्रदर्शनी में पहुंचे मंत्री श्याम सिंह राणा, दिया सख्त संदेश, बोले- "फर्जीवाड़े पर होगी कार्रवाई, कानून तोड़ने वालों को नहीं बख्शेंगे"

करनाल प्रदर्शनी में मंत्री श्याम सिंह राणा ने कृषि-डेयरी नवाचारों को सराहा. साथ ही फर्जी धान खरीद पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

Haryana Minister Shyam Singh Rana
मंत्री श्याम सिंह राणा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 21, 2026 at 3:33 PM IST

|

Updated : February 21, 2026 at 4:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल अनाज मंडी में आयोजित कृषि एवं डेयरीटेक पशुधन प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. इस दौरान मंत्री राणा ने विभिन्न स्टॉल का दौरा कर प्रतिभागियों से सीधा संवाद किया. साथ ही नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं, प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, डेयरी तकनीकों, श्रेष्ठ पशु नस्लों और पशुपालन से जुड़ी नई शोध-आधारित जानकारियों ने किसानों और पशुपालकों को भविष्य की दिशा दिखाई.

किसानों की आय और डेयरी उद्यमिता पर फोकस : मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि, "राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन को स्थायी रूप से लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.तकनीकी जागरूकता जितनी बढ़ेगी, कृषि क्षेत्र उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा.आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार है. "

करनाल कृषि-डेयरी प्रदर्शनी में पहुंचे मंत्री श्याम सिंह राणा (ETV Bharat)

विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेज कदम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि, "2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कृषि और पशुपालन की भूमिका बेहद अहम है.निजी कंपनियों द्वारा उन्नत बीज, खाद और दवाइयों के क्षेत्र में हो रहे नवाचार किसानों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने वाला कदम है."

राजनीतिक मुद्दों पर भी दिया स्पष्ट संदेश : ट्रेड डील और विपक्ष के रवैये पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि, "सार्वजनिक मंचों पर गरिमा बनाए रखना जरूरी है, खासकर जब अंतरराष्ट्रीय मेहमान मौजूद हों." उन्होंने इसे राजनीतिक परिपक्वता से जोड़ते हुए विपक्ष से रचनात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई.

फर्जी धान खरीद पर सख्त चेतावनी: मंडियों में कथित फर्जी धान खरीद के सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट कहा कि, "कानून सबके लिए समान है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है. पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की प्राथमिकता है."

प्रदर्शनी को मिला सकारात्मक प्रतिसाद: प्रदर्शनी में आए किसानों, उद्यमियों और आगंतुकों ने इसे ज्ञान और अवसरों का साझा मंच बताया. उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से नई तकनीक, बाजार और उद्योग एक साथ जुड़ते हैं, जिससे कृषि-पशुपालन क्षेत्र को नई गति मिलती है.

ये भी पढ़ें:सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार वोल्वो बस का फ्लाईओवर पर ट्रक से भिड़ंत, कंडक्टर की मौत

Last Updated : February 21, 2026 at 4:09 PM IST