ETV Bharat / state

कौन है कैबिनेट मंत्री अनिल विज से भिड़ने वाली IPS उपासना? , विस्तार से जानें पूरा मामला

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से टक्कर लेने वाली कैथल एसपी उपासना इन दिनों काफी चर्चा में है.

IPS UPASNA
कैथल में कैबिनेट मंत्री अनिल विज और एसपी उपासना के बीच तीखी बहस (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 14, 2026 at 4:21 PM IST

|

Updated : February 14, 2026 at 4:54 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कैथलः जिले की एसपी उपासना की हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से तीखी बहस काफी चर्चा में है. आईपीएस उपासना और अनिल विज के बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बहस के दौरान अनिल विज काफी तल्ख लहजे में बात करते दिख रहे हैं. वहीं आईपीएस उपासना नियमों का हवाला देते हुए अपनी बात रखती दिख रही हैं. इससे पहले भी बैठक के दौरान अनिल विज और उपासना के बीच बहस हो चुकी है.

कौन हैं आईपीएस उपासनाः अपने कड़क मिजाज और स्पष्ट बोलने वाली आईपीएस अधिकारी उपासना (Upasana) एक बार फिर चर्चा में है. उपासना का जन्म 7 अप्रैल 1992 को हरियाणा में हुआ. बी. फार्मा की पढ़ाई करने वाली उपासाना 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी है. वर्तमान में कैथल की एसपी हैं.

जानें कौन हैं अनिल विज से भिड़ने वाली IPS उपासना (Etv Bharat)

2019 बैच के आईएएस अधिकारी के साथ हुई है शादीः आईपीएस उपासना की शादी मूल रूप से पंजाब के निवासी एमबीबीएस डॉ. बलप्रीत सिंह से हुई है. 11 जुलाई 1989 को जन्मे डॉ. बलप्रीत स्वयं 2019 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. हरियाणा कैडर की आईपीएस उपासना से शादी के बाद डॉ. बलप्रीत सिंह इंटर कैडर चेंज कर हरियाणा कैडर में आ गए. आईएएस कैडर नियमों के आधार पर हरियाणा और केरल सरकार की सहमति से 2022 में हरियाणा कैडर में आ गए.

दूसरी बार कैथल एसपी की मिली है जिम्मेदारीः एक न्यूज एजेंसी के अनुसार आईपीएस उपासना कैथल की 50वीं एसपी हैं. इससे पहले भी उपासना 2023 में 18 सितंबर को कैथल एसपी बनी थीं, जहां उन्होंने 17 अगस्त 2024 तक अपने पद पर रही थीं. इसके बाद उन्हें भर्ती प्रशिक्षण केंद्र(RTC),भोंडसी में तैनात किया गया था. इसके बाद फिर से सरकार ने उन्हें कैथल में एसपी के रूप में तैनात किया है.

क्या है विवाद का कारणः कैथल जिला निवासी एक व्यक्ति ने पूर्व में कैथल जिले में पदस्थापित एएसआई से जमीन खरीद के लिए सात लाख के करीब एडवांस दिया था. जमीन के दस्तावेज में कुछ गड़बड़ी बता कर उसने एएसआई से पैसा वापस मांगा. पैसा वापस नहीं मिलने पर पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत जिला स्तरीय शिकायत निवारण के फोरम में की. पूर्व की बैठक में कैबिनेट अनिल विज ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था. जांच के बाद आरोपी एएसआई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एएसआई का तबादला होकर कैथल से कुरुक्षेत्र हो गया.

नाराज 'गब्बर' बोले- 'पावर नहीं है तो उठो यहां से..': शुक्रवार 13 फरवरी को मामले में सुनवाई के दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे अनिल विज ने कैथल एसपी उपासना को आरोपी एसआई को निलंबित करने का आदेश दिया. एसपी की ओर से बार-बार बताया गया कि आरोपी एएसआई को निलंबित करना उनके क्षेत्राधिकार में नहीं. एसपी बार-बार कहती रहीं कि इनको निलंबित करने का अधिकार मेरे पास नहीं है. मैं इस मामले में सिर्फ वरीय अधिकारी को लिख सकती हूं. डीजीपी या वहां (पदस्थापन) वाले जिले कुरुक्षेत्र एसपी ही इस पर निर्णय ले सकते हैं. अनिल विज के बार-बार सस्पेंड करने के आदेश पर भी एसपी अपने रुख पर अड़ी रहीं. इसके बाद अनिल विज ने कहा "अगर आपको पावर नहीं है तो उठो यहां से .., जब मैंने कहा दिया तो सस्पेंड करो, ये मेरा ऑर्डर है."

कैथल उपायुक्त ने किया हस्तक्षेपः इसके बाद पास में बैठी उपायुक्त अपराजिता ने हस्तक्षेप कर समझाया कि "एसपी कह रही हैं कि मैं इस मामले में डीजीपी को लिख सकती हूं." इसके बाद अनिल विज ने कहा "आप डीजीपी को लिखो, जिला स्तरीय निवारण समिति के अध्यक्ष (मैं) का हवाला देकर. फिर मैं देखता हूं कि कौन नहीं करता है सस्पेंड." बाद में मीडिया कर्मियों से बात करने के दौरान अनिल विज ने कहा "जनता का काम अधिकारियों को करना होगा. एसपी को निलंबित नहीं करने के अधिकार पर उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को डीजीपी को लिखने के लिए कहा है."

ये भी पढ़ें-हरियाणा में फोन को लेकर कांग्रेस विधायक और SP में टकराव, हंस बोले- 20 कॉल किए, कोई जवाब नहीं मिला
Last Updated : February 14, 2026 at 4:54 PM IST