हरियाणा में न्यू ईयर पर 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, आलोक मित्तल को डीजी जेल की जिम्मेदारी
हरियाणा सरकार ने नए साल के पहले दिन 4 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है.

Published : January 1, 2026 at 11:04 PM IST
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने न्यू ईयर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है. फेरबदल के बाद आईपीएस आलोक मित्तल को हरियाणा डीजी जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं अर्शिंदर सिंह चावला को डीजी विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है.
4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला : आईपीएस आलोक मित्तल को डीजी, जेल विभाग हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. आईपीएस आलोक मित्तल 1991 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी है. वहीं IPS अर्शिंदर सिंह चावला को डीजीपी, स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो लगाया गया है. वहीं 1994 बैच के IPS कलारामचंद्रन को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन (करनाल) का निदेशक नियुक्त किया गया है. वहीं 1995 बैच के IPS डॉ. सी.एस. राव को ADGP, मानवाधिकार एवं लिटिगेशन का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है.
यूपीएससी पैनल में था आलोक मित्तल का नाम : आपको बता दें कि UPSC के पैनल में भी IPS आलोक मित्तल का नाम था लेकिन अजय सिंघल का नाम हरियाणा डीजीपी के लिए फाइनल किया गया. वहीं हरियाणा के नए डीजीपी अजय सिंघल ने आज ही अपना पदभार संभाला है जिसके बाद ये प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. उन्होंने पंचकूला पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर कार्यभार संभाला जिसके बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया और उन्हें सलामी दी गई. पदभार संभालने के बाद डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि प्रदेश में रंगदारी मांगने वाले उनकी नज़र में आतंकी हैं.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - बीवी की टीटीई से ट्रेन में हुई लड़ाई, रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने पर बात आई, पति अरेस्ट
ये भी पढ़ें - रेवाड़ी से राजस्थान जा रही ट्रेन के शीशे तोड़े, चढ़ने से रोकने पर यात्रियों ने किया बवाल
ये भी पढ़ें - हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप, फैन बोला - अपशब्द बोले, माफी की डिमांड

