ETV Bharat / state

सरकारी नौकरी! हरियाणा के युवाओं के लिए सरकार देगी नए साल का तोहफा, 30 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

हरियाणा सरकार ने नए साल पर बेरोजगार युवाओं को तोहफा देने का ऐलान किया है. इस साल युवाओं के लिए रोजगार के कई अवसर मिलेंगे.

हरियाणा में सरकारी नौकरी के अवसर
हरियाणा में सरकारी नौकरी के अवसर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 3, 2026 at 9:21 AM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 2:14 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: हरियाणा के युवाओं के लिए साल 2026 में रोजगार के ढेरों अवसर मिलेंगे. दरअसल, प्रदेश सरकार इस साल 30 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकालेगी. राज्य सरकार द्वारा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम और द्वितीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने की तैयारी है. इसके लिए साल की शुरुआत से ही पुलिस विभाग में सिपाहियों की भर्ती लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जहां पुलिस विभाग में अब तक की सबसे बड़ी सिपाही के कुल 5500 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा, अन्य विभागों के रिक्त पदों के लिए भी सरकारी पद भरे जाएंगे.

17 हजार पदों के लिए प्रक्रिया जारी: प्रदेश में वर्तमान में विभिन्न श्रेणियों के 17 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है. HSSC और HPSC के अधिकारियों के अनुसार, अन्य पदों को लिए भी भर्ती विज्ञापन जल्द जारी कर परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. बीते वर्ष 33 हजार 949 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई. तृतीय श्रेणी के पदों के लिए 26-27 जुलाई को आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का परिणाम घोषित कर चुका हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) अब विभिन्न पदों के लिए सीईटी की मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटा है. इसके अलावा, चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए भी अलग से सीईटी आयोजित कराया जाएगा. प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा सभी विभागों और बोर्ड-निगमों को रिक्त पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) को मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं.

शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य: हरियाणा सरकार का लक्ष्य सबसे पहले शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का है. इसके बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर परीक्षाओं का दौर शुरू होगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा लोक सेवा आयोग और विभागीय चयन समिति को स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरने संबंधी प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं. इन सभी पदों को एक वर्ष की समय सीमा में भरने का लक्ष्य है. इसके अलावा हरियाणा पुलिस में पुरुष सिपाहियों के 6 हजार, महिला कांस्टेबल और दुर्गा शक्ति के 1500, RBI में एक हजार, MPHW के 700, ITI इंस्ट्रक्टर के 600, एएलएम-एसए के 5 हजार, चालक-परिचालकों के चार हजार, हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 500, सब इंस्पेक्टर कोआपरेटिव सोसाइटी के 300 और जेल वार्डर के एक हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा.

285 पदों पर भर्ती: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने प्रथम और द्वितीय श्रेणी के 285 पदों के लिए भर्ती निकाली है. इनमें पशु पालन विभाग में वेटरनरी सर्जन के 162, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में सहायक अभियंता सिविल के 50, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में सीनियर साइंस ऑफिसर के 17 और एचएसआईआईडीसी में 50 पद शामिल हैं. कुल 21 भर्ती विज्ञापनों का शेड्यूल जारी किया गया है, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी से 19 फरवरी तक किए जा सकेंगे.

आवेदन करने में सावधानी बरतें: एचएसएससी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे अपना आवेदन पत्र स्वयं भरें. लेकिन किसी भी सीएससी सेंटर या अन्य माध्यम से आवेदन न करवाएं. क्योंकि यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि पाई गई तो उसे निरस्त कर दिया जाता है और सुधार के लिए कोई करेक्शन पोर्टल भी नहीं खोला जाएगा. ऐसा आवेदन अंतिम माना जाएगा और स्वतः निरस्त हो जाएगा. अतः अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की गलती से बचाव के लिए सावधानी से आवेदन करें.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में अब इन महिलाओं को भी सरकार देगी 2100 रुपए, 3 जगहों को मिला नगरपालिका का दर्जा, कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले

ये भी पढ़ें: जींद पहुंची देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सोनीपत रूट पर दौड़ेगी, 140 KM होगी रफ्तार, जानें खासियत

Last Updated : January 3, 2026 at 2:14 PM IST