हरियाणा में 2026 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर रिलीज़, इतने दिन रहेंगे हॉलिडे, देखिए पूरी लिस्ट
हरियाणा में साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियाों का कैलेंडर सरकार की ओर से जारी कर दिया गया है.

Published : December 16, 2025 at 5:35 PM IST
|Updated : December 16, 2025 at 6:05 PM IST
चंडीगढ़ : हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने आने वाले साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. कैलेंडर के मुताबिक साल 2025 में 52 शनिवार और 52 रविवार पड़ रहा है. ऐसे में पूरे साल में कुल 104 वीकेंड वाली छुट्टी है. कैलेंडर के मुताबिक 20 गजटेड हॉलिडे है. स्वतंत्रता दिवस, महाशिवरात्रि, दिवाली समेत 8 गजटेड हॉलिडे शनिवार-रविवार को पड़ रहे हैं. प्रदेश से जुड़े सभी सरकारी ऑफिस , शिक्षण संस्थान और संबद्ध संस्थान इस कैलेंडर को फॉलो करेंगे.
20 गजटेड हॉलिडे : हरियाणा सरकार के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक शेड्यूल 1 में 20 गजटेड हॉलिडे हैं. इसके अलावा गुरू रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फित्र, परशुराम जयंती, स्वतंत्रता दिवस, महाराजा अग्रसेन जयंती, हरियाणा डे और दिवाली समेत कुल 8 गजटेड हॉलिडे शनिवार-रविवार को पड़ रहे हैं.

13 रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे : वहीं सरकारी नोटिफिकेशन के शेड्यूल 2 के मुताबिक 13 रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे दिए गए हैं. आउटसोर्स कर्मचारी समेत सभी बाकी कर्मचारी इन 13 रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे में से कोई से भी 3 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे ले सकता है. इनमें गुरू ब्रह्नानंद जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, महर्षि कश्यप जयंती, गुरू अर्जुन देव शहीदी दिवस, मुहर्रम, हरियाली तीज, मिलाद-उन-नबी, करवा चौथ, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, गुरू तेग बहादुर शहीदी दिवस, शहीद उधम सिंह जयंती शामिल हैं.

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टी: शेड्यूल 3 के नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 2026 में 16 हॉलिडेज़ रहेंगे. इनमें रिपब्लिक डे, होली, ईद-उल-फित्र, फर्स्ट अप्रैल, बी.आर.अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, बकरीद, महाराणा प्रताप जयंती, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, महर्षि वाल्मिकी जयंती, विश्वकर्मा दिवस, गुरू नानक देव जयंती, क्रिसमस शामिल हैं. ये छुट्टियां हरियाणा राज्य में न्यायिक अदालतों को छोड़कर लागू होंगी और अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत मानी जाएंगी.

21 विशेष दिवस : शेड्यूल-4 के मुताबिक हरियाणा सरकार ने 21 अवसरों को ‘विशेष दिवस के रूप में घोषित किया है. इन सभी तारीखों पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा और सरकारी ऑफिस सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे. ये दिवस ऐतिहासिक और महापुरुषों से जुड़े अवसर हैं, जिन्हें कैलेंडर में केवल विशेष दिवस के रूप में मनाया जाएगा, ना कि किसी गजटेड या सार्वजनिक छुट्टी के तौर पर इन्हें मनाया जाएगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, सीएम नायब सिंह सैनी ने की घोषणा
ये भी पढ़ें - हरियाणा CM ने 3 इंजीनियरों को कर डाला सस्पेंड, अंबाला में कॉलेज बनाने में गड़बड़ी की थी
ये भी पढ़ें - हरियाणा CM का ममता बनर्जी सरकार पर बड़ा आरोप, बोले - पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को टार्गेट किया जा रहा"

