हरियाणा में अब फुल स्पीड में होगा डेवलपमेंट, हाई लेवल कमेटी करेगी मॉनिटरिंग, हर दो हफ़्ते में प्रोग्रेस का होगा रिव्यू
हरियाणा सरकार ने राज्य में होने वाले विकास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए हाई-लेवल मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है.

Published : January 5, 2026 at 4:22 PM IST
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य में होने वाले विकास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए एक हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है. हर दो हफ्ते में कमेटी विकास कार्यों का रिव्यू करेगी जिससे उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा में अब ज्यादा तेज़ी से डेवलपमेंट हो पाएगा.
हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी : सोमवार को जारी एक ऑफिशियल आदेश के अनुसार, हरियाणा सरकार ने डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में तेज़ी लाने और समय पर काम पूरा करने के लिए एक हाई-लेवल मॉनिटरिंग कमेटी बनाई है. ये कमेटी हर दो हफ़्ते में प्रोजेक्ट्स की प्रोग्रेस का रिव्यू करेगी, जबकि हर महीने दो बार ओवरऑल रिव्यू मुख्यमंत्री लेवल पर भी होगा. चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस पहल का मकसद पूरे राज्य में डेवलपमेंट के कामों में एफिशिएंसी, जवाबदेही और समय पर डिलीवरी में सुधार करना है.
अप्रूवल में देरी की जांच करेगा : इस कमेटी में मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर नरेंद्र पाल मलिक और मुख्यमंत्री के सीनियर कंसल्टेंट करण अहलावत शामिल हैं. वहीं, चीफ इंजीनियर (पब्लिक हेल्थ) राजीव बटिश टेक्निकल सपोर्ट देंगे. ये पैनल एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल से लेकर काम सौंपने तक कि टाइमलाइन की निगरानी करेगा, अप्रूवल में देरी की जांच करेगा, और काम सौंपने और प्रोजेक्ट शुरू होने के बीच लगने वाले समय का रिव्यू करेगा, जिसमें ज़रूरी क्लीयरेंस भी शामिल हैं.
प्रिंसिपल सेक्रेटरी को प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपेगी : ये प्रोजेक्ट पूरा होने का भी रिव्यू करेगा, देरी और लागत बढ़ने के कारणों की पहचान करेगा, नए अप्रूवल के बाद बदली हुई टाइमलाइन की जांच करेगा, तय शेड्यूल के अंदर काम पूरा होना सुनिश्चित करेगा और बनाई गई संपत्तियों के रखरखाव की निगरानी करेगा. ये कमेटी मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को हर महीने प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपेगी.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - हरियाणा में अब इन महिलाओं को भी सरकार देगी 2100 रुपए, 3 जगहों को मिला नगरपालिका का दर्जा, कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले
ये भी पढ़ें - हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, सीएम नायब सिंह सैनी ने की घोषणा
ये भी पढ़ें - हरियाणा CM ने 3 इंजीनियरों को कर डाला सस्पेंड, अंबाला में कॉलेज बनाने में गड़बड़ी की थी

