ETV Bharat / state

हरियाणा में बढ़ गई ठिठुरन, इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, आज से शीतलहरों की भी होगी शुरुआत

हरियाणा में मौसम विभाग ने 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है. वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह.

हरियाणा में बढ़ गई ठिठुरन
हरियाणा में बढ़ गई ठिठुरन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 16, 2025 at 7:06 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: हरियाणा में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने 14 जिलों में गहरी कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही वाहन चालकों को भी सावधानी बरते की सलाह दी गई है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से कई इलाकों में धुंध से राहत भी मिली. पहाड़ों पर बढ़ती ठंड के कारण मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. हालांकि सोमवार को राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी देखी गई है.

यमुनानगर में सबसे कम तापमान: यमुनानगर में सबसे कम तापमान 20.7 दर्ज किया गया है. जबकि चरखी दादरी में सबसे ज्यादा 25.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की ओर से 14 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है. आज से शीत हवाओं का दौर भी जारी हो जाएगा. रात के समय तापमान और ज्यादा गिरने की संभावना है. हालांकि, ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहने के आसार हैं.

शुष्क बना रहेगा मौसम: मौसम विभाग के मुताबिक, 20 दिसंबर तक वेदर शुष्क रहेगा और परिवर्तनशील बना रहेगा. आज से शीतलहर चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. हालांकि दिन के समय हल्का तापमान बढ़ने के आसार है. 18-20 दिसंबर तक मौसम परिवर्तन होने के चलते तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. साथ ही सुबह के समय धुंध रहने की भी संभावना है. ये मौसम किसानों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. जिसके चलते किसानों के चेहरे पर रौनक है.