ETV Bharat / state

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में ध्वजारोहण कार्यक्रम जारी, मुख्यमंत्री हांसी में फहराएंगे तिरंगा

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. हरियाणा के राज्यपाल यमुनानगर में और सीएम हांसी में तिरंगा फहराएंगे.

Haryana Flag hoisting schedule for Independence Day released Chief Minister hoist the flag in Hansi
मुख्यमंत्री हांसी में फहराएंगे तिरंगा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 12, 2026 at 10:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त के लिए राज्यपाल, सीएम और मंत्रियों के कार्यक्रम स्थल की जानकारी साझा कर दी है. वहीं प्रदेश में इस दिन के लिए सभी जिलों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं. देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे जिसमें राज्यपाल, सीएम और तमाम मंत्री मौजूद रहेंगे. सरकार की तरफ से सभी जिलों में 9 बजकर 20 मिनट के तुरंत बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम करने का निर्देश जारी किया गया है.

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ जारी : हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में झंडा फहराएंगे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वतंत्रता दिवस पर हांसी में ध्वजारोहण करेंगे. स्पीकर हरविंद्र कल्याण कुरुक्षेत्र और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा गुरुग्राम में ध्वजारोहण करेंगे. कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे. हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी कैथल में ध्वजारोहण करेंगे.

श्रुति चौधरी पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगी : कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगी. हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा फतेहाबाद में ध्वजारोहण करेंगे. कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला , कृष्णलाल पंवार पानीपत और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सिरसा में ध्वजारोहण करेंगे. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव झज्जर औऱ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे. सोनीपत में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और करनाल में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ध्वजारोहण करेंगे. रेवाड़ी में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर और पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम ध्वजारोहण करेंगे.

Haryana Flag hoisting schedule for Independence Day released Chief Minister hoist the flag in Hansi
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम (ETV Bharat)
Haryana Flag hoisting schedule for Independence Day released Chief Minister hoist the flag in Hansi
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम (ETV Bharat)
Haryana Flag hoisting schedule for Independence Day released Chief Minister hoist the flag in Hansi
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम (ETV Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने ग्रुप-डी के नव-चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, नौकरी प्राप्त करने वाले सभी 3 हजार 586 युवाओं को बधाई दी

ये भी पढ़ें : नूंह में बीजेपी की रैली: सीएम नायब सैनी ने दी करोड़ों की सौगात, 7 बुलडोजरों से की गई फूलों की वर्षा

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में बनेगा विश्व स्तरीय आईकॉनिक टावर, मुख्यमंत्री ने कार्ययोजना बनाने के दिए आदेश