ETV Bharat / state

महिपाल ढांडा का राहुल गांधी पर कटाक्ष, कहा-"छाज तो बोले लेकिन छालनी भी बोले जिसमें एक हजार छेद"

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर कटाक्ष किया.

Minister Mahipal Dhanda Attack on Congress
महिपाल ढांडा का राहुल गांधी पर कटाक्ष (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 2, 2026 at 2:09 PM IST

|

Updated : January 2, 2026 at 3:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चरखी दादरी: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि, "राहुल हरियाणा में कांग्रेसियों को क्या सिखाएंगे, जब वे खुद लोकतंत्र के हत्यारे हैं. छाज तो बोले लेकिन छालनी भी बोले, जिसमें एक हजार छेद. बिहार चुनाव में लोगों ने कांग्रेस को छठी का दूध याद दिला दिया, जनता ने सिर्फ 6 पर कांग्रेस को रोक दिया 10 भी नहीं दी."

ढांडा का राहुल पर आरोप: चरखी दादरी में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ढांडा ने कहा कि, "राहुल गांधी ने संसद में संविधान के पत्र को फाड़कर लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई. राहुल कौन सा संविधान बचाने की बात कर रहे हैं? और किस संविधान की हत्या हो रही है?"ढांडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, "राहुल के खानदान ने सत्ता की भूख में लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डाल दिया."

हरियाणा में कांग्रेस संगठन की स्थिति: ढांडा ने आगे कहा कि, "हरियाणा में कांग्रेस संगठन एकजुट नहीं है. राहुल केवल मीडिया की सुर्खियों में दिखने आए हैं. राहुल गांधी देश की छवि को बदनाम करने वाली ताकतों से मिले हैं. हरियाणा में कांग्रेस ने संगठन और शासन की कोई ठोस तैयारी नहीं की है."

महिपाल ढांडा ने राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर कटाक्ष किया (ETV Bharat)

"कांग्रेस ने शिक्षा का बेड़ा गर्ग कर दिया था": शिक्षा मंत्री ने कहा कि, "कांग्रेस ने हरियाणा में शिक्षा का बेड़ा गर्ग कर दिया था, कोई ढांचागत विकास नहीं हुआ. भाजपा सरकार बनने के बाद शिक्षा का माहौल बदला है और नई शिक्षा नीति के परिणाम बेहतर नजर आ रहे हैं. बच्चों को सीधे तौर पर सरकार की नीतियों का लाभ मिल रहा है."

कंडम स्कूल भवनों की रिपोर्ट देने का निर्देश: मंत्री ने बताया कि, "शिक्षा अधिकारियों को 31 मार्च तक कंडम स्कूल भवनों की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. नए सेशन से स्कूलों का वातावरण सुधरेगा और बेहतर सुविधाओं से बच्चों को शिक्षा मिलेगी. इसके अलावा, टीचर ट्रांसफर पॉलिसी के तहत 1 अप्रैल से शिक्षकों को नए स्टेशन मिलेंगे. ब्लॉक में लगातार 15 वर्ष पूरे करने वाले शिक्षकों को अनिवार्य स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल नहीं करने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा."

ये भी पढ़ें:अजय चौटाला का विवादित बयान, "बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका की तरह इन शासकों को गद्दी से उतार कर सड़कों पर दौड़ाकर पीटना पड़ेगा."

Last Updated : January 2, 2026 at 3:56 PM IST