ETV Bharat / state

"गोली खाओगे या जेल की दाल खाओगे", हरियाणा में गैंगस्टर्स को जेल डीजी ने दी क्लियर वॉर्निंग

हरियाणा के जेल महानिदेशक आलोक कुमार ने करनाल जेल का दौरा किया और युवाओं को गैंगस्टर ना बनने की चेतावनी दी.

Haryana Director General of Prisons Alok Kumar inspected Karnal District Jail
"गोली खाओगे या जेल की दाल खाओगे" (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 27, 2025 at 7:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल : हरियाणा के जेल महानिदेशक आलोक कुमार ने करनाल जिला जेल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के युवा गैंगस्टर के रास्ते पर ना चलें. इस रास्ते पर हरियाणा पुलिस की गोली मिलेगी या फिर जेल की रोटी, सब्जी, दाल मिलेगी.

गैंगस्टर कल्चर खत्म करने पर जोर : करनाल पहुंचे हरियाणा के जेल महानिदेशक आलोक कुमार रॉय ने जिला जेल करनाल का दौरा किया और मीडिया से बातचीत में उन्होंने युवाओं को अपराध की दुनिया में कदम न रखने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर पुलिस की गोली लग सकती है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के जेलों में गैंगस्टरों की आपराधिक गतिविधियों पर काफी लगाम लगाई गई है. उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की जेल से फिरौती की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता. उन्होंने कहा कि मेरे टर्म के दौरान काफी चीजों में बदलाव आया है. जेल से अब फिरौती की घटनाएं नहीं होती और गैंगस्टर कल्चर को ख़त्म किए जाने पर जोर दिया गया है. गैंगस्टर पहले सोशल मीडिया पर गाने गाकर अपना महिमामंडन करते थे जिससे युवा उनकी तरफ आकर्षित होते थे. उसको खत्म करने की हमने कोशिश की है. आज जेल में जो काम दूसरे कैदी करते हैं, वहीं काम गैंगस्टर भी करते हैं.

हरियाणा में गैंगस्टर्स को डीजी जेल ने दी क्लियर वॉर्निंग (Etv Bharat)

युवाओं को दी चेतावनी : उन्होंने कहा कि आज हमने जिला जेल के अंदर पांच आईटीआई और पांच पॉलीटेक्निक एस्टेब्लिश किए हैं जिसमें करनाल, पानीपत, फरीदाबाद, गुड़गांव, रोहतक जेल शामिल है. इससे जेल में बंद कैदियों को डिग्री भी मिल रही है. उन्होंने युवाओं को सीधा संदेश देते हुए कहा कि जेल के अंदर खाने के लिए रोटी सब्जी मिलती है. एक जेल के अंदर तीन से चार कैदी रहते हैं. मेरा युवाओं को साफ संदेश है कि अगर आपने गैंगस्टर बनने की कोशिश की तो या तो पुलिस की गोली मिलेगी या फिर जेल की रोटी-सब्जी-दाल मिलेगी.

Haryana Director General of Prisons Alok Kumar inspected Karnal District Jail
हरियाणा के जेल महानिदेशक आलोक कुमार (Etv Bharat)
Haryana Director General of Prisons Alok Kumar inspected Karnal District Jail
करनाल जिला जेल का किया निरीक्षण (Etv Bharat)
Haryana Director General of Prisons Alok Kumar inspected Karnal District Jail
युवाओं को दी चेतावनी (Etv Bharat)
Haryana Director General of Prisons Alok Kumar inspected Karnal District Jail
गैंगस्टर की राह पर ना चलें युवा (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - यूपी की तर्ज पर गुरुग्राम पुलिस का बुलडोजर एक्शन, गैंगस्टर नरेन्द्र उर्फ सोनू के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

ये भी पढ़ें - 75 लाख रुपए लगाकर डोंकी रास्ते से पहुंचा अमेरिका, सूखी ब्रेड खाई, अब गैंगस्टर के साथ किया गया डिपोर्ट

ये भी पढ़ें - कुख्यात गैंगस्टर सुनील सरधनिया गिरफ्तार, कोस्टा रिका में छुपा था, राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग का आरोपी